{"_id":"60f323da8ebc3e72ee580e7c","slug":"fire-due-to-short-circuit-in-led-manufacturing-factory-fire-brigade-scorched-panipat-news-knl76863136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल ई डी बनाने वाली इलेक्ट्रिक फैक्टरी में लगी शॉर्ट सर्किट के कारण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल ई डी बनाने वाली इलेक्ट्रिक फैक्टरी में लगी शॉर्ट सर्किट के कारण आग
विज्ञापन
काबड़ी रोड पर ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक एलईडी बनाने वाली फैक्टरी में शुक्रवार रात 2 बजे शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। मालिक की सूचना पर दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन 16 घंटे बीत जाने के बावजूद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान एक दमकल कर्मी भी झुलस गया।
फैक्टरी मालिक गौरी शंकर ने बताया कि उसकी काबड़ी रोड पर ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में बीजी नाम से एलईडी बनाने की फैक्टरी है। वह शुक्रवार रात करीब 8 बजे फैक्टरी से घर गए थे। रात करीब 2 बजे सिक्योरिटी गार्ड ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो आग की लपटें बढ़ चुकी थीं। उन्होंने दमकल विभाग में फोन कर आग लगने की सूचना दी। दमकल की करीब 15 मिनट में 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। शुक्रवार रात 2 बजे से लेकर शनिवार दोपहर 2 बजे तक दमकल की गाड़ियां करीब 120 से ज्यादा चक्कर लगा चुकी थी। आग लगने के कारण फैक्टरी की इमारतें जर्जर होकर गिर पड़ी, गनीमत रही कि आग बुझा रहे दमकल कर्मी बच गए। आग लगने से मालिक का करोड़ों रुपये नुकसान होने का अनुमान है।
आग बुझाते समय एक दमकल कर्मी झुलसा
पानीपत के लोकल स्टेशनों से छह और एक समालखा स्टेशन से गाड़ी आग बुझाने में जुटी रही। एक गाड़ी पर करीब 3 दमकल कर्मी आग बुझाने में कड़ी मेहनत करते रहे। आग की लपटें इतनी बढ़ चुकी थीं कि आग बुझाते समय एक दमकल कर्मी तक झुलस गया। हालांकि उसको प्राथमिक उपचार दे दिया गया।
विज्ञापन
5 करोड़ रुपये नुकसान होने की आशंका
फैक्टरी मालिक ने बताया कि एलईडी बनाने की सभी मशीनें विदेश से मंगाई गई थी। उनका कुछ माल बनकर तैयार था। आग लगने से उनका सारा माल और मशीनें जलकर खाक हो गई। यहां तक की फैक्टरी की इमारतें भी गिर चुकी हैं। अभी तक कुल नुकसान का एस्टीमेट नहीं बनाया है, लेकिन आशंका है कि करीब 4 से 5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
इमारत गिरने से आग बुझाने में दमकल कर्मियों को आ रही दिक्कतें
फैक्टरी जी प्लस 2 (ग्राउंड प्लस 2 फ्लोर) बनी हैं, जिसका लेंटर और इमारत दोनों गिर चुकी हैं। इसी वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा
-यादवेंद्र शर्मा, दमकल अधिकारी