फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire broke out in the doctor's room of the mortuary

Panipat News: शवगृह के चिकित्सक रूम में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the doctor's room of the mortuary
पानीपत। सिविल अस्पताल स्थित शवगृह के चिकित्सक रूम में शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। रविवार सुबह रूम का कंप्यूटर और कुर्सी और अन्य सामान जले मिले। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अपने स्तर पर काबू पाया। शवगृह में चार शव थे। गनीमत रही कि आग उस तरफ नहीं गई। आग लगने की घटना ने पूरे सिस्टम को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में तैनात कर्मचारी रविवार सुबह शवगृह पहुंचा। उसने चिकित्सक रूम से धुआं निकलता देखा तो दौड़कर पहुंचा और गेट खोला। पूरा कमरा धुएं से भरा था। उसने एंटी फायर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाया। उसने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे। कमरे के अंदर रखे टेबल, कंप्यूटर, प्रिंटर मशीन, अलमारी, ऐसी सब जलकर राख हो गए। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और बिजली कनेक्शन काटने के बाद उसकी मरम्मत के कार्य शुरू किए गए।
विज्ञापन


बड़ी लापरवाही :
शवगृह के नजदीक अस्पताल की इमर्जेंसी है। यहां हर समय डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। मुख्य गेट पर पुलिस पोस्ट भी है। इतना सबकुछ होने के बाद किसी को आग लगने का पता नहीं चला। इसी लापरवाही में स्वास्थ्य विभाग को करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रीजर में थे चार शव-
एक जानकार ने बताया कि रात में अस्पताल स्थित शवगृह में चार शव थे। इन शवों को फ्रीजर में रखा गया था। आग चिकित्सक के कमरे तक सीमित रही। आग दूसरी तरफ चली जाती तो चारों शव भी चपेट में आ जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed