{"_id":"64fa484507f345caa8017be4","slug":"fire-broke-out-in-plastic-waste-godown-fire-brigade-brought-it-under-control-in-two-hours-panipat-news-c-244-1-sknl1015-5515-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्लास्टिक वेस्ट के गोदाम में लगी आग, दो घंटे में दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्लास्टिक वेस्ट के गोदाम में लगी आग, दो घंटे में दमकल ने पाया काबू
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित कच्ची फाटक के पास इंद्रा कॉलोनी में प्लास्टिक वेस्ट के गोदाम में बृहस्पतिवार दोपहर को आग लग गई। एक राहगीर पेंटर ने आग लगने की सूचना तुरंत दमकल को दी गई। सूचना मिलते ही एक के बाद एक दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इंद्रा कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसका पिछले करीब 25 साल से कच्ची फाटक के पास कॉलोनी में ही प्लास्टिक वेस्ट का गोदाम है। गोदाम में एक मजदूर काम करता है। वह बृहस्पतिवार दोपहर को खाना खाने अपने घर चला गया था। वह खुद भी गोदाम से थोड़ी दूर किसी के पास बैठा था। इसी दौरान वहां पप्पू पेंटर आया। उसने गोदाम में आग लगने की जानकारी दी। वह तुरंत गोदाम में पहुंचा। गोदाम के भीतर आग का गोला बना हुआ था। दमकल विभाग को आग की सूचना दी। टीम दो घंटे में आग पर काबू पाया। तब उसको लाखों का नुकसान हो चुका था। प्रथम दृष्टि में शॉर्ट सर्किट कारण है। उसने किसी की शरारत होने की आशंका भी जताई है।
विकास नगर में जलाया ऑटो
विकास नगर में एक खाली प्लाॅट में खड़े एक ऑटो में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। पड़ोसी अमनदीप ने आग की सूचना पुलिस, दमकल विभाग और ऑटो मालिक को दी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।