{"_id":"68e17301a48a7c341f02c4fa","slug":"fire-broke-out-in-a-yarn-and-blanket-factory-controlled-within-three-hours-panipat-news-c-244-1-pnp1001-144980-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: धागा और कंबल फैक्टरी में लगी आग, तीन घंटे में काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: धागा और कंबल फैक्टरी में लगी आग, तीन घंटे में काबू
Sun, 05 Oct 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कुटानी राेड के मुस्कान ट्रेडिंग कंपनी की धागा व कंबल फैक्टरी में शनिवार सुबह आग लग गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण मशीन में शार्ट सर्किट बताया। दमकलकर्मियों ने पांच गाड़ियों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया। जिसमें मशीन और सामान जल गया और भवन को भी क्षति पहुंची है।
सेक्टर 12 की हाउसिंग बाेर्ड काॅलाेनी के महेंद्र ने बताया कि उनकी कुटानी राेड पर मुस्कान ट्रेडिंग कंपनी के नाम से धागा व कंबल फैक्टरी है। वह शनिवार सुबह नौ बजे फैक्टरी पहुंच गया था। उस समय चार-पांच कर्मचारी काम कर रहे थे। मशीन में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। उन्होंने फायर सेफ्टी सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ ही देर में आग फैल गई। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को भी दी। दमकलकर्मियाें ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वे दाेपहर 12 बजे आग पर काबू पा सके। कपड़े में कुछ देर बाद फिर से आग शुरू हो गई। दमकलकर्मी फिर फैक्टरी पहुंचे। उन्होंने दाे गाड़ियाें की मदद से आग पर काबू पाया।