फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire broke out in a moving bus, 37 passengers narrowly escaped

समालखा:चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचीं 37 सवारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a moving bus, 37 passengers narrowly escaped
समालखा। जलती हुई टूरिस्ट बस । - फोटो : Panipat
समालखा। गांव पट्टीकल्याणा के पास नेशनल हाइवे-44 पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे चलती टूरिस्ट बस में आग लग गई। गनीमत रही कि वक्त रहते सभी यात्री, चालक एवं परिचालक बस से नीचे उतर गए। इस दौरान यात्रियों का सामान बस के साथ जलकर राख हो गया। वारदात के वक्त बस में 37 सवारियां थीं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस जल चुकी थी।
विज्ञापन

लुधियाना के रहने वाले चालक पलविंदर सिंह ने बताया कि वह टूरिस्ट स्लीपर बस पर बतौर चालक काम करता है। शुक्रवार रात को वह परिचालक के साथ सवारियों को लेकर लुधियाना से दिल्ली के लिए चला था। शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पट्टीकल्याणा गांव के नजदीक बस के बोनट से अचानक धुआं उठता देख बस एक तरफ रोकी। उतरकर देखा तो बस के नीचे आग लगी थी। आनन फानन में सभी सवारियों को नींद से उठाते हुए नीचे उतारा। तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया। इससे सवारियों का सामान नहीं बचाया जा सका। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। चालक ने बताया कि उसके 15 हजार रुपये भी जल गए। आग लगने का कारण बस में कहीं शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed