फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire breaks out in liquor vend on Barsat Road, liquor worth lakhs burnt

Panipat News: बरसत रोड पर शराब के ठेके में लगी आग, जली लाखों की शराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in liquor vend on Barsat Road, liquor worth lakhs burnt
पानीपत।बरसत रोड पर पीवीआर के पास एक शराब के ठेके में मंगलवार अलसुबह अचानक से आग लग गई। जिससे शराब की दुकान में रखी लाखों रुपये की शराब जलकर नष्ट हो गई। आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल केंद्र से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि शराब ठेके के ऊपर बने कमरे में दो कारिंदे सो रहे थे उनकी जान बच गई। वर्ना बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।
विज्ञापन

शराब कारोबारी विमल राणा ने बताया कि उसने ये शराब का ठेका करीब एक सप्ताह पहले ही एक्साइज विभाग से लिया है। रोजाना की तरह सोमवार रात को भी शराब की दुकान बंद कर वे चले गए थे। दुकान पर काम करने वाले दो कारिदे दुकान के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे दुकान से धुआं निकलने की उनको सूचना मिली। उन्होंने कारिंदों को फोन पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने नीचे आकर देखा तो शराब में आग लगी हुई थी। जिस पर तुंरत दमकल विभाग को सूचना दी गई। इस पर तुंरत दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शराब ठेकेदार का कहना है कि इस दुर्घटना से उनकी दुकान में रखी लाखों रुपये की शराब के साथ फ्रीज, इन्वर्टर बैटरी तक जल गए हैं। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed