फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire breaks out in carpet factory, goods worth lakhs burnt

Panipat News: कारपेट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in carpet factory, goods worth lakhs burnt
इसराना। इसराना में एनसी मेडिकल कॉलेज के पास कारपेट की एक फैक्ट्री में आग लग गई। गनीमत रही कि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फैक्ट्री में कारपेट व दरी बनाई जा रही थी। प्राथमिक दृष्टता में आग की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इसमें लाखों का तैयार माल जल गया। दमकलकर्मियों ने करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

एनसी मेडिकल कॉलेज के पास कारपेट बनाने की एक फैक्ट्री में आग की बुधवार अल सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी। उस समय फैक्ट्री में काम बंद था। श्रमिक अपने क्वार्टरों में थे। उन्होंने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी। इसके बाद सूचना डायल 112 को दी। साथ ही दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की पांच गाड़ी पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकलकर्मियों ने करीब एक दर्जन गाड़ियों की मदद से करीब सात घंटे में आग पर काबू पाया। उस समय तक लाखों का तैयार माल जल गया था। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगना सामने आया है। इसमें लाखों रुपये का तैयार माल जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed