फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   FIR registered against two individuals for the abduction of a woman.

Panipat News: महिला के अपहरण का आरोप दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals for the abduction of a woman.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। इलाज कराने के बहाने 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को घर से ले जाकर हरिद्वार और दिल्ली ले जाने का मामला सामने आया है। महिला के बेटे ने एक महिला और व्यक्ति पर मां का अपहरण करने, डराने-धमकाने और कोरे कागजों पर अंगूठा लगवाने का आरोप लगाया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नजदीकी जानकार शिल्पा और रविंद्र गुलिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहोली गांव निवासी रामफल ने चार जुलाई को सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 73 वर्षीय मां छन्नो देवी ईसीएचसी अस्पताल की लाभार्थी हैं। आरोप है कि 11 जून को रविंद्र गुलिया और शिल्पा घर पहुंचे और इलाज कराने के बहाने मां को आयुष्मानभव अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन

रामफल के अनुसार, 13 जून को वह अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि वह कमरा नंबर-10 में भर्ती हैं। दो दिन बाद जब वह दोबारा अस्पताल पहुंचे तो मां वहां नहीं मिलीं। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर रामफल ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें पता चला कि रविंद्र और शिल्पा उनकी मां को हरिद्वार ले गए हैं। जब उन्होंने मां के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह सुबह तक वापस आ जाएंगी।
रामफल ने बताया कि 16 जून को वह सेक्टर-29 थाना पहुंचे, जहां से वह अपनी मां को घर ले आए। हालांकि, इसके बाद उनकी मां काफी डरी और सहमी हुई रहने लगीं। कुछ दिन बाद उनकी बहन उषा मां को अपने साथ रेवाड़ी ले गई।
रामफल ने बताया कि चार जुलाई को जब वह रेवाड़ी पहुंचे तो मां ने उन्हें बताया कि अस्पताल में भर्ती होने से करीब 10 दिन पहले रविंद्र और शिल्पा ने उनसे कुछ कोरे कागजों पर अंगूठा लगवाया था। इसके अलावा उनका वीडियो भी बनाया गया था। रामफल ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी। थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर महिला के अपहरण के मामले में आरोपी रविंद्र और शिल्पा ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने महिला का अपहरण नहीं किया था। महिला से उनकी अस्पताल में मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह उनके साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए गई थी। जिसके बाद महिला को उनके घर पर छोड़ दिया था।माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। इलाज कराने के बहाने 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को घर से ले जाकर हरिद्वार और दिल्ली ले जाने का मामला सामने आया है। महिला के बेटे ने एक महिला और व्यक्ति पर मां का अपहरण करने, डराने-धमकाने और कोरे कागजों पर अंगूठा लगवाने का आरोप लगाया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नजदीकी जानकार शिल्पा और रविंद्र गुलिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिहोली गांव निवासी रामफल ने चार जुलाई को सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 73 वर्षीय मां छन्नो देवी ईसीएचसी अस्पताल की लाभार्थी हैं। आरोप है कि 11 जून को रविंद्र गुलिया और शिल्पा घर पहुंचे और इलाज कराने के बहाने मां को आयुष्मानभव अस्पताल लेकर गए।
रामफल के अनुसार, 13 जून को वह अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि वह कमरा नंबर-10 में भर्ती हैं। दो दिन बाद जब वह दोबारा अस्पताल पहुंचे तो मां वहां नहीं मिलीं। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया है।
काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर रामफल ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें पता चला कि रविंद्र और शिल्पा उनकी मां को हरिद्वार ले गए हैं। जब उन्होंने मां के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह सुबह तक वापस आ जाएंगी।
रामफल ने बताया कि 16 जून को वह सेक्टर-29 थाना पहुंचे, जहां से वह अपनी मां को घर ले आए। हालांकि, इसके बाद उनकी मां काफी डरी और सहमी हुई रहने लगीं। कुछ दिन बाद उनकी बहन उषा मां को अपने साथ रेवाड़ी ले गई।
रामफल ने बताया कि चार जुलाई को जब वह रेवाड़ी पहुंचे तो मां ने उन्हें बताया कि अस्पताल में भर्ती होने से करीब 10 दिन पहले रविंद्र और शिल्पा ने उनसे कुछ कोरे कागजों पर अंगूठा लगवाया था। इसके अलावा उनका वीडियो भी बनाया गया था। रामफल ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी। थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर महिला के अपहरण के मामले में आरोपी रविंद्र और शिल्पा ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने महिला का अपहरण नहीं किया था। महिला से उनकी अस्पताल में मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह उनके साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए गई थी। जिसके बाद महिला को उनके घर पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed