{"_id":"5f149ff98ebc3e636902ab05","slug":"fir-on-three-for-balckmaling-female-doctor-panipat-news-knl37906953","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डॉक्टर को ब्लैकमेल करने में तीन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डॉक्टर को ब्लैकमेल करने में तीन पर एफआईआर
विज्ञापन
भावना चौक स्थित सिमरन अस्पताल की महिला डॉक्टर ने गर्भपात के मामले में फंसाने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज करवाया है। तीनों लोगों ने महिला डॉक्टर के खिलाफ महिला आयोग में भी पैसों के बदले गर्भपात करने की शिकायत दी है। अब पुलिस पूरे मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
डॉ. परमजीत कौर पत्नी मंजीत कौर निवासी न्यू रमेश नगर ने बताया कि वो सिमरन नर्सिंग होम के नाम से अस्पताल चलाती है। तीन जुलाई को उसके अस्पताल में दो पुरुष आए थे। उस वक्त एक उनका साथी अस्पताल के बाहर खड़ा था। उन्होंने कहा कि वो न्यूज चैनल से है। उन्हें उनके अस्पताल का विज्ञापन चाहिए। तीनों में से एक ने खुद को दिल्ली का और दूसरे ने पंजाब और तीसरे ने खुद को पानीपत का निवासी बताया। इन्होंने केबिन में घुसकर अंदर से कूंडी लगा ली और किसी को भी अंदर नहीं आने दिया। तीनों ने उनसे लेटर पेड पर दो लाख रुपये लिखवा लिए। उससे जबरन पैसों की डिमांड की। उसने अपने स्टाफ को फोन कर अंदर बुुलाया। इसके बाद वे फरार हो गए।
शुक्रवार को क्लीनिक पर गई थी स्वास्थ्य विभाग की टीम
महिला राज्य आयोग के जरिए स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि डॉ. परमजीत पैसों में गर्भपात करती है। इस संबंध में उनकी वीडियो भी शिकायतकर्ताओं ने महिला आयोग को दी है। जिसमें डॉ. परमजीत 15 हजार रुपये के बदले गर्भपात करने की बात कह रही है। पूछताछ में डॉ. परमजीत ने ये स्वीकार भी किया था कि ये आवाज भी उनकी और जो वीडियो में है वो भी वो ही हैं, लेकिन वह डिलिवरी के बदले 15 हजार रुपये की मांग कर रही हैं। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर आरोपियों ने उससे 2 लाख रुपये मांगे है। आरोपी खुद को न्यूज चैनल का कर्मचारी बता रहे थे। टीम ने उनके ब्यान दर्ज कर रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी है।
विज्ञापन
वीडियो को एफएसएल के पास भेज दिया है- डॉ. बतरा
गर्भपात करने के बदले पैसों की डिमांड के मामले में वो जांच के लिए गए थे। डॉक्टर से पूछताछ की गई है। जो उनके पास वीडियो है उसको जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है। डॉक्टर ने तीन लोगों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी है।
- डॉ. सुधीर बतरा, डिप्टी सिविल सर्जन पानीपत।