फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   FIR lodged against brother of former councillor in case of assault at ration depot

Panipat News: राशन डिपो पर मारपीट के मामले में पूर्व पार्षद के भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against brother of former councillor in case of assault at ration depot
पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में जाटल रोड पर राशन डिपो पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद के भाई सुनील मकौल और उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सोमवार को आरोपियों ने राशन वितरण के समय डिपो पर मारपीट की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन

जाटल रोड निवासी सुनील खर्ब ने बताया कि उनके पड़ोस में ब्रिजेश शर्मा राशन डिपो होल्डर राशन बांट रहे थे। महिलाएं राशन लेने के लिए लाइन में लगी थी। उसी समय पूर्व पार्षद के भाई सुनील मकौल आए। ब्रिजेश ने उन्हें लाइन से आने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। सुनील खर्ब का आरोप है कि आरोपियों ने उनके माता-पिता पर भी हमला किया। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),190,191(3),351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह जे बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed