फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fighting with parents to grab the house

Panipat News: मकान हड़पने के लिए मां-बाप के साथ कर रहे मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Fighting with parents to grab the house
पानीपत। किला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ धारी वाल चौक क्षेत्र से बुजुर्ग मां बाप का मकान हड़पने के लिए एक बेटा और उसकी पत्नी द्वारा गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। जब बेटे और उसकी पत्नी ने मां बाप की पिटाई की हो। परेशान होकर बुजुर्ग पिता ने उसे बेदखल कर दिया और पुलिस को भी कई बार शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब बुजुर्ग ने एसपी को शिकायत दी है। एसपी की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक के मार्फत किला थाना को दी शिकायत में 71 वर्षीय बुजुर्ग जयकिशन निवासी पहाड़ धारी वाला चौक ने बताया कि वह और उसकी पत्नी अक्सर बीमार रहते हैं। उसके छोटे बेटे सुनील का तलाक हो गया था। बड़े बेटे प्रदीप व उसकी पत्नी नीलम उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर गाली गलौज करते हैं। प्रदीप शराब पीने व जुआ खेलने का आदी है जोकि देर रात घर पर नशे में धुत होकर आता और उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट करता है। इसमें इसकी पत्नी नीलम भी उसका साथ देती है। उन्होंने अपने बेटे प्रदीप और पुत्रवधू नीलम से तंग आकर इनको अपनी संपत्ति से वर्ष 2016 में बेदखल कर दिया था और अपना मकान इनसे खाली कराने के लिए एसडीएम पानीपत की अदालत में केस दायर किया।
विज्ञापन

न्यायालय से उनके हक में फैसला दे दिया और 20 दिन के अंदर उनसे मकान खाली करने के आदेश दिए लेकिन प्रदीप व नीलम ने मकान खाली नहीं किया। इसकी एसडीएम को फिर एक दरखास्त दी तो एसडीएम ने थाना शहर पुलिस को प्रदीप व नीलम से मकान खाली कराकर उन्हें कब्जा दिलाने के आदेश दिए। पुलिस ने उनका मकान खाली कराकर उन्हें कब्जा दिलवाया। लेकिन प्रदीप अपनी बदमाशी और जोर जबरदस्ती से उनके मकान में दोबारा से वर्ष 2022 में घुसने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। थाना शहर में दरखास्त दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तीन अगस्त को रात को करीब 11 बजे प्रदीप शराब के नशे में धुत होकर उनके घर में घुस आया और उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। जिसके सबूत उनके पास हैं। इसकी शिकायत दी तो भी कार्रवाई नहीं हुई। किला थाना को भी शिकायत दी लेकिन प्रदीप पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन सितंबर को फिर से प्रदीप व नीलम उनके घर पर नाजायज कब्जा करने की नीयत से आए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत डायल 112 और पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आरोपी उनके घर से सभी दस्तावेज और सबूत उठा कर ले गया। फिर 10 सितंबर को फिर से आरोपी आया और उनके साथ मारपीट की लेकिन पुलिस इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। अब बुजुर्ग ने शक जाहिर किया है कि आरोपी उनके साथ कोई संगीन अपराध कर सकता है। बुजुर्ग ने कहा कि अगर उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी होती है तो उसके प्रदीप व इसकी पत्नी नीलम पूर्णरूप से जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed