फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fight with wife, mother saved her life by locking her in the room

Panipat News: पत्नी के साथ की मारपीट, मां ने कमरे में बंद कर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fight with wife, mother saved her life by locking her in the room
पानीपत। किशनपुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पत्नी ने शोर मचाया तो सास मौके पर पहुंची। सास ने अपने बेटे को कमरे में बंद किया और अपनी पुत्रवधु की जान बचाई। इसके बाद पत्नी ने अपने मामा को बुलाया तो आरोपी पति ने मामा के साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। किशनपुरा निवासी ज्योति ने बताया कि उसकी राजकुमार के साथ दो साल पहले शादी हुई थी। 21 अगस्त को पति शराब पीकर घर आया और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। उसने मना किया तो पति उसे पीटने लगा। उसके हाथ व सिर पर डंडे मारे। सास सुनीता ने पति को कमरे में बंद कर उसकी जान बचाई। सास ने उसके हाथ पर पट्टी कराई। उसने मौका पाकर अपने मामा राजपत को बुलाया। मामा मौके पर पहुंचा तो पति ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed