फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fight broke out between newly elected councilors in Panipat Mini Secretariat

Panipat: नवनिर्वाचित पार्षदों में मारपीट, एक को जबरन कार में बैठाकर भागे बाकी सदस्य, इस बात पर बढ़ा विवाद

Sat, 24 Dec 2022 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 12:51 PM IST
सार

पानीपत जिला परिषद का चुनाव कोरम पूरा न होने पर टाल दिया गया। इतने में वहां वार्ड-8 के पार्षद सुंदर छौक्कर के भाई बलविंदर छौक्कर और बेटा गौरव छौक्कर पहुंच गए। उन्होंने इस पक्ष के बाकी पार्षदों पर सुंदर छौक्कर को पांच दिन से किडनैप करके रखने का आरोप लगाया। इसके बाद विवाद हो गया।

विज्ञापन
Fight broke out between newly elected councilors in Panipat Mini Secretariat
पार्षदों के बीच हुई मारपीट। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पानीपत लघु सचिवालय में जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित होने के बाद लौट रहे नवनिर्वाचित सदस्यों में मारपीट हो गई। जमकर थप्पड़ चले और हंगामे के दौरान वार्ड आठ के सदस्य को बाकी पार्षद जबरन कार में बैठाकर भाग गए। वार्ड-8 के नवनिर्वाचित सदस्य को पांच दिन से किडनैप करने के आरोप के बाद विवाद शुरू हुआ था।  
विज्ञापन


शनिवार सुबह 11 बजे जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हाजिरी ली गई। इस दौरान 17 जिला सदस्यों में से नौ ही मौके पर पहुंचे। इनमें वार्ड-9 से भाजपा समर्थित ज्योति शर्मा, वार्ड-11 से ममता देवी, वार्ड-3 से अन्नू, वार्ड-10 से राजेश कुमार, वार्ड-6 से जगबीर सिंह, वार्ड-14 से आर्य सुरेश मलिक एवं वार्ड-17 के पार्षद के साथ ही वार्ड-8 से सुंदर छौक्कर लघु सचिवालय पहुंचे। अपनी हाजिरी दी, लेकिन कोरम पूरा न होने पर चुनाव टाल दिया गया। जिसके बाद एक गुट के नौ सदस्य लौट रहे थे। इतने में वहां वार्ड-8 के सदस्य सुंदर छौक्कर के भाई बलविंदर छौक्कर और बेटा गौरव छौक्कर पहुंच गए। उन्होंने इस पक्ष के बाकी पार्षदों पर सुंदर छौक्कर को पांच दिन से किडनैप करके रखने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पिता से बात भी नहीं करने दी जा रही है। सुंदर छौक्कर को मौके पर देखकर भाई और बेटा उन्हें अपने साथ ले जाने लगे, इसके बाद विवाद हो गया। बाकी सदस्य सुंदर छौक्कर को जाने नहीं देना चाहते थे। जिस पर मारपीट शुरू हो गई। सभी पार्षद सुंदर छौक्कर को जबरन कार में बैठाकर मौके से भाए। इसके बाद आठ पार्षदों का दूसरा गुट भी मौके पर पहुंचे। दोनों ही गुट भाजपा समर्थित होने का दावा कर रहे हैं।

जिला परिषद के चुनाव में तब तीसरा मोड़ आ गया जब जजपा नेता देवेंद्र कादयान अपने साथ पार्षदों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद का चेयरमैन हम जजपा पार्टी के प्रत्याशी को बनाएंगे, उनके साथ आठ परिषद हैं जबकि 2 सदस्य दूसरी विपक्षी दल ने हाईजैक किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed