फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fields shine due to drizzle, city gets dark due to power cut

Panipat News: बूंदाबांदी से खेतों में चमक, बिजली कट से शहर में अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Fields shine due to drizzle, city gets dark due to power cut
पानीपत। मौसम ने सर्दी के मौसम में करवट ली और बुधवार को दोपहर के समय तीन घंटे तक हल्की बूंदाबांदी रही। मौसम विशेषज्ञों ने करीब दो एमएम बारिश दर्ज की है। बूंदाबांदी से गेहूं और सरसों की फसल के लिए खाद की तरह लगी। वहीं शहर में 33केवी सनौली रोड और सेक्टर-24 बंद रहा। जिसके चलते दिन के समय करीब आधे शहर में बिजली गुल रही। बूंदाबांदी के बाद चार घंटे में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री कम हो गया। मौसम विशेषज्ञों ने पांच दिन तक बूंदाबांदी और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ही आसमान में घना कोहरा छाया रहा। अल सुबह दृश्यता करीब 50 मीटर रही। दिन के समय कोहरा कुछ कम हुआ। इसके बाद 12 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। लोगों ने सर्दी के मौसम में बूंदाबांदी आने से सुरक्षित स्थानों का सहारा लिया। करीब तीन बजे तक रुक-रुक बूंदाबांदी चलती रही। एक बार बूंदाबांदी के चलते शहर में कोहरा भर गया। लोगों को फिर से मौसम बिगड़ने का अनुमान जताया। बूंदाबांदी के एक घंटे बाद अधिकतम तापमान 10 डिग्री से घटकर 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शाम को चार बजे थोड़ी हल्की धूप निकली, लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। शाम को ठिछुरन फिर से बढ़ गई। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम अधिकारी डाॅ. आशीष ने बताया कि क्षेत्र में पांच फरवरी तक हल्की बूंदाबांदी मध्यम बारिश के आसार है। सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। बुधवार को सनौली क्षेत्र में करीब दो एमएम और शहर में एक एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन



फसलों में नई जान डालेगी बूंदाबांदी
सर्दी के मौसम जहां पर कभी पाला और कोहरा फसलों पर अपना दबाव बनाया हुआ था, हल्की बूंदाबांदी से वह सब हट जाएगा। अब फसलें निखर कर सामने आएंगी। चूकि कोहरे की वजह से फसलों में जाला बन जाता है। जो कि फसलों की बढ़वार को रोकता है। थोड़ी हवा और बारिश की बूंदे से फसलें लहरा उठेंगी। वहीं पर इससे किसानों की सिंचाई की आवश्यकता भी पूरी होगी। सर्दी के मौसम में किसान फसलों में सिंचाई करने के लिए दिन रात एक किए हुए थे, और कुछ दिनों के इससे छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने बढ़ाई परेशानी, गलियों में कीचड़ पनपा
हल्की बूंदाबांदी ने लोगों की परेशानी का बढ़ा दिया। जिसके कारण शहर की कई गलियों में कीचड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। हल्की बूदाबादी के बीच लोग अपना काम निपटाते रहे।

शहर के कई फीडरों पर चार से पांच घंटे तक रही बिजली गुल
हल्की बूंदाबांदी ने बिजली निगम के कर्मचारियों की परेशानी को बढ़ा दिया। जिसके चलते 132 केवी पावर हाउस सैक्टर-29 में फॉल्ट आने की वजह से इंडस्ट्रीज एरिया और आधे शहर की बिजली गुल हो गई। इससे प्रभावित एरिया 33 केवी सनौली रोड, 33 केवी सैक्टर-24 रहा। इससे शहर के काफी एरिया में बिजली नहीं रही। वहीं पर बिजली अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा विदयुत प्रसारण निगम की ओर से फॉल्ट है। यहां से कोई फाॅल्ट नहीं है।



किसानों के खिले चेहरे
बूंदाबांदी के चलते किसानों के चेहरे खिल उठे। जिले में करीब 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। जनवरी महीने बूंदाबांदी होने की उम्मीद रहती थी, लेकिन इस बार बारिश नहीं हुई। अब गेहूं फसल काफी राहतभरी होगी। कृषि विशेषज्ञ डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि बूंदाबांदी गेहूं के साथ सरसों की फसल के लिए फायदेमंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed