{"_id":"612bd2c88ebc3e7a290754fd","slug":"field-mapping-work-completed-in-the-district-by-agriculture-department-85-percent-registration-done-panipat-news-knl815324125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग द्वारा जिले में फील्ड मैपिंग का कार्य पूरा, 85 प्रतिशत का हो चुका रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग द्वारा जिले में फील्ड मैपिंग का कार्य पूरा, 85 प्रतिशत का हो चुका रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
पानीपत। डॉ विरेंद्र देव आर्य उप निदेशक कृषि विभाग
- फोटो : Panipat
रविंद्र नैन
पानीपत। मेरा पानी मेरी-विरासत योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा जमीन की मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। कृषि विभाग समेत बागवानी, सिंचाई तथा मार्केट कमेटी के 188 अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा गांव-गांव जाकर जमीन की मैपिंग की गई। जबकि डाटा पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य 85 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले के कुल 2,21,144 एकड़ कृषि योग्य भूमि का सर्वे हो चुका है। शनिवार शाम तक कुल क्षेत्र का करीब 85 प्रतिशत अर्थात करीब 1,87,000 एकड़ भूमि में खड़ी फसलों को पोर्टल पर अपलोड कर रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। शेष भूमि का डाटा सोमवार तक पोर्टल पर अपलोड किए जाने की संभावना है। विभाग की विशेष उपलब्धि यह रही कि विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों के करीब 85 प्रतिशत पद रिक्त होने के बावजूद सर्वे का काम समय से पहले पूरा कर लिया गया है। विभाग की ओर से 31 अगस्त तक सर्वे कर डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। संवाद
दो गांवों की जमाबंदी पोर्टल पर अपलोड नहीं
जिले के गांव नन्हेड़ा और बिलासपुर ऐसे गांव हैं जिनकी जमाबंदी ऑनलाइन नहीं है। जब तक जमाबंदी ऑनलाइन नहीं होगी, उसका डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकता। वहीं, 13 गांव ऐसे हैं, जिनमें आबादी ही नहीं है। करीब 12 गांवों में कृषि योग्य भूमि नहीं है। हालांकि अगले सप्ताह तक यह भी पता चल जाएगा कि कितने एकड़ खेत में कौन सी फसल उगाई गई है।
विज्ञापन
प्रदेशभर में 6205 कर्मचारी लगे
कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि जमीन की मैपिंग के काम के लिए प्रदेशभर में विभिन्न विभागों के 6205 अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया है। कृषि, पंचायत, बागवानी, सिंचाई और राज्य कृषि विपणन बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रदेश की एक-एक एकड़ भूमि की मैपिंग कर रहे हैं, ताकि राज्य की शत-प्रतिशत भूमि के पंजीकरण का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
रकबा और सर्वे एक नजर में
जिले में कुल गांव 198
सर्वे पूरा 198
कृषि योग्य भूमि 221144 एकड़
पोर्टल पर अपलोड 186936 एकड़
प्रगति 84.53 प्रतिशत
ब्लॉक कुल क्षेत्र एकड़ में
बापौली 41882.35
इसराना 48760.86
मडलौडा 62380.87
पानीपत 35259.95
समालखा 32859.80
कुल 221143.83
सरकार के निर्देशानुसार जमीन की मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले के कुल रकबे 221144 एकड़ में से शनिवार शाम तक करीब 186936 एकड़ जमीन का डाटा पोर्टल पर अपलोड भी किया जा चुका है। सर्वे का कार्य समय से पहले पूरा कर लिया गया, जबकि एक-दो दिन में डाटा पोर्टल पर अपलोड भी कर लिया जाएगा। दो गांव नन्हेड़ा और बिलासपुर की जमाबंदी ऑनलाइन न होने के कारण उनका डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकेगा।
-डॉ. वीरेंद्र आर्य, उपनिदेशक, कृषि विभाग, पानीपत।