{"_id":"65bc1d4d5791942b0305fe66","slug":"fetus-found-in-garbage-heap-panipat-news-c-244-1-pnp1003-113004-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कूड़े के ढेर में मिला भ्रूण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कूड़े के ढेर में मिला भ्रूण
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 में कृष्णा गार्डन के पास गली नंबर चार में कूड़े के ढेर में एक छह-सात माह का भ्रूण मिला है। भ्रूण के लिंग की पहचान नहीं हो पाई। यहां गुल्ली डंडा खेल रहे युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चांदनी बाग थाना पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। फिर भ्रूण को शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर आईपीसी की धारा 318 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
सेक्टर 25 स्थित सुमित्रा कॉलोनी निवासी रोशन ने बताया कि वीरवार सुबह 11 बजे वो कृष्णा गार्डन के पास गली नंबर चार में गुल्ली डंडा खेल रहा था। उनकी गुल्ली पास ही एक प्लॉट में कूडे़ के ढेर में जा गिरी। वो गुल्ली लेने गया तो यहां कूड़े के ढेर में एक भ्रूण पड़ा था। उसने सभी दोस्तों को एकत्रित किया और लोगों को इसकी सूचना दी। यहां लोगों की भीड़ जुट गई और चांदनी बाग थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने यहां लोगों से पूछताछ के बाद भ्रूण को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। भ्रूण को फिलहाल नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। प्राथमिक जांच में भ्रूण छह-सात माह का प्रतीत हो रहा है। चांदनी बाग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।