फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   fenile, serious, shopkeepar, panipat, haryana

देनदारी से परेशान दुकानदार ने पीया फिनाइल, गंभीर

Mon, 21 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Mon, 21 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी में एक दुकानदार ने देनदारी से परेशान होकर दुकान में फिनाइल पी लिया। दुकानदार को परिजनों ने गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची चांदनी बाग थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विद्यानंद कॉलोनी निवासी रोहताश ने सोमवार को देनदारी से परेशान होकर फिनाइल पी ली। रोहताश के बेटे अनुज ने बताया कि उसके पिता रोहताश की कॉलोनी में ही किरयाणा की दुकान है। उसके पिता ने बहुत दिन पहले चार लाख रुपये कर्ज लिया था। पिता ने अपना मकान बेचकर आधा कर्ज चुका दिया था। इसके बाद भी उन पर दो लाख रुपये कर्ज था। कर्ज के कारण उनके पिता परेशान रहते थे। उसने अपने पिता को कई बार समझाया, लेकिन सोमवार को उन्होंने दुकान में फिनाइल पी ली। पिता को दुकान में बेसुध पड़ा देख उसने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने दुकानदार के फिनाइल पीने की सूचना दी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रमेश कुमार, एएसआई, थाना चांदनी बाग पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed