फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Female worker accuses contractor of rape

Panipat News: महिला श्रमिक ने ठेकेदार पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Female worker accuses contractor of rape
पानीपत। सेक्टर 13-17 पुलिस थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ ठेकेदार द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। उसे दुष्कर्म करते हुए महिला व उसके पति ने देख लिया। ठेकेदार यहां पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। दुष्कर्म के बाद ठेकेदार उस पर फब्तियां कसता रहा। अब उसने परेशान होकर महिला पुलिस थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन


सेक्टर 13-17 पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह गंगाराम कॉलोनी निवासी ठेकेदार राजकुमार के पास आठ साल से काम करती है। वह मकान निर्माण के ठेके लेता है। ठेकेदार उस पर शुरू से ही बुरी नजर रखता था। कई बार उसने हाथ पकड़ा, लेकिन बार बार माफी मांग लेता था। आठ माह पहले उसका बेटा चोरी के मामले में जेल चला गया था। लगभग दो माह पहले ठेकेदार ने उसके बेटे की जमानत करा दी। इसके बाद ठेकेदार का उसके घर आना जाना हो गया। वह 27 मई को उनके घर आया। उसके बेटे को बाजार में काम से जाना था। ठेकेदार ने उसे अपनी मोटरसाइकिल दे दी। ठेकेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसको दुष्कर्म करते हुए उसके पति व बेटे ने देख लिया। ठेकेदार ने उन्हें धमकी दी कि अगर उसके खिलाफ शिकायत दी तो वह उसके बेटे की जमानत कैंसिल करा देगा। वह डर के चलते चुप रही। अब उसने हिम्मत जुटाकर उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी हिमांशु कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed