फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Female drug smuggler arrested with ganja

Panipat News: गांजा सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Female drug smuggler arrested with ganja
समालखा। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने राक्सेडा गांव में नशा तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। उससे एक किलो 506 ग्राम गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपी महिला कांता के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।
उसको मंगलवार को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान हथवाला गांव के अड्डा पर थी।
विज्ञापन

टीम को गुप्त सूचना मिली कि राक्सेड़ा गावं निवासी महिला कांता पॉलिथिन में मादक पदार्थ लेकर अपने घर के पास बेचने के लिए घूम रही है।
पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो सामने गली में एक महिला पॉलिथिन लिए खड़ी दिखाई दी। महिला सिपाही शालू ने कुछ कदमों पर ही महिला को काबू किया।
पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट योगिंद्र मान की मौजूदगी में महिला की तलाशी ली। उसमें एक किलो 506 ग्राम गांजा बरामद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed