फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fed up with dowry harassment, married woman hangs herself, case registered against husband and mother-in-law

Panipat News: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने लगाया फंदा, पति व सास के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Fed up with dowry harassment, married woman hangs herself, case registered against husband and mother-in-law
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के हरिनगर में एक विवाहिता नीलम (25) ने दहेज उत्पीड़न से तंग होकर रविवार की रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने मौके पर पहुंचकर पति और सास पर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने मृतका के पिता रवि शंकर की शिकायत पर पति अरविंद और सास संतोष के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी अरविंद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
गोहाना रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास रहने वाले रविशंकर ने बताया कि उनके तीन लड़की और तीन लड़के हैं। बड़ी बेटी का विवाह 2021 में हरिनगर निवासी अरविंद के साथ किया था। अरविंद एक ठेकेदार के पास चौकीदार की नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अरविंद व सास संतोष दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। कई बार उनके साथ मारपीट भी कर चुके थे। इस बारे में कई बार उन्होंने आरोपियों को समझाया भी था। लेकिन वह नहीं माने। रविवार रात को अरविंद ने फोन पर सूचना दी कि नीलम ने कमरे में फांसी लगा ली है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि नीलम का शव बेड पर पड़ा था। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

रात को ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सोमवार को पुलिस ने रविशंकर की शिकायत पर आरोपी अरविंद और संतोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही अरविंद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलम के ससुर लाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा रात को ऊपर वाले कमरे में था। खाना खाने के बाद नीलम दो साल के बेटे को अरविंद के पास छोड़कर नीचे वाले कमरे में चली गई। जब अरविंद सोने के लिए कमरे में आया तो उसने नीलम का शव फंदे पर लटका देखा।




---------वर्जन
विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने विवाहिता के पति अरविंद और सास संतोषी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
-देवेंद्र, प्रभारी थाना पुराना औद्योगिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed