फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father played the role of Shri Ram for 16 years, now the son is playing the tradition

पिता ने 16 वर्ष निभाया श्रीराम का किरदार, अब बेटा निभा रहा परंपरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Father played the role of Shri Ram for 16 years, now the son is playing the tradition
राम के भेष में योगेश शर्मा। - फोटो : Panipat
पानीपत। पिता से विरासत में मिले श्रीराम के किरदार को अब बेटा रामलीला के मंच पर निभा रहा हैं। नगर की सुप्रसिद्ध सायंकाल रामलीला लैया सभा में कई वर्षों से भगवान श्रीराम जी का पावन स्वरूप धारण कर रहे सर्वप्रिय योगेश शर्मा ने बताया कि सेवा की यह प्रेरणा पिता युधिष्ठिर लाल शर्मा से विरासत में मिली। जो इसी रामलीला में 16 वर्ष लगातार श्रीराम का किरदार निभाकर सेवा करते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह निष्काम भाव की श्रद्धापूर्वक सेवा है। 21 दिन का व्रत, हवन पूजन, देव स्थान में भूमि शयन, दिन में एक बार सादा भोजन, पूजा पाठ, शुद्ध विचारों को अपनाते हुए स्वरूप धारण किया जाता है। वह लगातार 13 वर्ष से आईबी स्कूल प्रांगण में होने वाली 15 दिवसीय रामलीला में श्रीराम रूप में लीला मंचन कर दर्शकों को जहां मंत्रमुग्ध करते रहे, वहीं इस वर्ष भी सेवा का अवसर निभा रहे हैं।
विज्ञापन

योगेश शर्मा ने बताया कि वह नौकरीपेशा हैं। धर्म क्षेत्र, वाटिका उद्यान में, कला संस्कृति वा गंगा दर्शन आदि में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि रामायण को जीवन में धारण किया जाए तो जीवन स्वर्ग से भी सुंदर होगा। श्रीराम जी की याद से बढ़कर कोई आनंद नहीं, श्रीरामजी का प्यारा नाम ही फूलों जैसी शीतल मंद सुगंध प्रदान करता है वा निजी जीवन में व्यवहार कुशल बनाता है, ऐसा प्रबल विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed