फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father is wandering for justice in the case of his sons death

Panipat News: बेटों की मौत के मामले में न्याय के लिए भटक रहा पिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Father is wandering for justice in the case of his sons death
पानीपत। राजनगर के दो भाइयों मौत सात महीने बाद भी मिस्ट्री बना हुआ है। पुलिस हादसा या हत्या तक पता नहीं लगा पाई है। बेटों की मौत के मामले में जांच और न्याय के लिए पिता अधिकारियाें के चक्कर काटकर थक चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई जांच नहीं की। दो दिन पहले एक बार फिर पीडित ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने जांच अधिकारी को तुरंत ही इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। पीड़ित का कहना है कि उनके दर्द को अभी तक आश्वासन का मरहम मिल रहा है। बीते चार नवंबर 2022 को भैया दूज के दिन पानीपत की राजनगर निवासी दो भाई मनीष (32) और आशीष (29) घर से बहन से तिलक कराने के निकलते थे।
विज्ञापन

शाम को तिलक कराने के बाद दोनों घूमने के लिए चले। लेकिन, इसके बाद दोनों के शव राजनगर के पास ही रेल लाइन के पास मिले थे। जीआरपी ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की थी। शुरुआती जांच में मामला ट्रेन हादसा लग रहा था। लेकिन, इस मामले में नया मोड तब आया जब मृतक युवकों के पिता ने दिनेश कुमार ने दो युवकों पर हत्या करने के आरोप लगाते हुए जीआरपी थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार का आरोप था कि पैसे के लेने देने के कारण आरोपी युवकों ने उन्हें घर से बुलाकर दोनों भाइयों की हत्या की थी। पहले तो जीआरपी ने केस ही दर्ज नहीं किया। लेकिन, जब जब दिनेश कुमार ने उच्चाधिकारियों से केस दर्ज कराने की गुहार लगाई तो 21 जनवरी 2025 को जीआरपी थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन जीआरपी पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश शुरू नहीं की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed