फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father dies after being crushed by car in front of son

Panipat News: बेटे के सामने गाड़ी के कुचलने से पिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Father dies after being crushed by car in front of son
पानीपत। सेक्टर-29 थाना पुलिस के अंतर्गत इंडो फार्म के पास बेटे के सामने पिता की कार से कुचलने से मौत हो गई। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला के अंतर्गत बरसोईया गांव के रहने वाला था। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रवि ने पुलिस को बताया कि वह हाल में कृष्णा गार्डन गली नंबर चार में किराये के मकान में रहता है और मूल रूप से बरसोईया गांव जिला हरदोई उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह अपने पिता सेवाराम (50) के साथ एक फैक्ट्री में काम करता है। वह शनिवार को रात करीब नौ बजे इंडो फार्म से अपने घर जा रहे थे। उसके पिता उससे थोड़ा पीछे थे। एक कार चालक लापरवाही व तेजी से आया और उसके पिता को सीधी टक्कर मार दी। चालक कार को लेकर सेक्टर-29 की तरफ भाग गया। वह अपने पिता को जिला नागरिक अस्पताल ले गया। उनको यहां पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उनकी रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed