फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers will block road on December 25 due to non-increasing price of sugarcane

हरियाणा: गन्ने का दाम न बढ़ने के कारण आंदोलन की राह पर किसान, शुमर मिल के बाहर 25 दिसंबर को करेंगे सड़क जाम

Sun, 18 Dec 2022 03:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 03:50 PM IST
सार

हरियाणा के किसान गन्ने के दाम न बढ़ने के कारण नाराज हैं। किसान यूनियन ने बैठक कर सभी शुगर मिल के बाहर 25 दिसंबर को सड़क जाम करने का फैसला लिया है। पानीपत में हुई बैठक में भारतीय किसान यूनियन ने फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Farmers will block road on December 25 due to non-increasing price of sugarcane
बैठक करते किसान यूनियन के सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन ने पानीपत किसान भवन में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया। गन्ना आंदोलन के तहत गन्ने की फसल के दाम न बढ़ने के कारण किसान प्रदेशभर के शुगर मिल के बाहर 25 दिसंबर को सड़क जाम करेंगे। बैठक की अध्यक्षता रतन मान ने की। रतन मान ने बताया कि किसानों की मांग पूरी ना होने के बाद प्रदेश भर के किसानों ने गन्ना आंदोलन छेड़ा है।

विज्ञापन


जिसके दूसरे चरण में सड़क जाम का निर्णय लिया गया है। यदि 25 दिसंबर तक गन्ने की फसल के दाम नहीं बढ़े तो तीसरे चरण की बैठक करके अगली रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश स्तरीय बैठक में सभी जिले के किसान प्रधान समेत सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे।
विज्ञापन


पहले चरण में शुगर मिल प्रबंधक को दिया था ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन में गन्ने के दाम बढ़ाने को लेकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया था। पहले चरण में प्रदेश की सभी 14 शुगर मिल के प्रबंधको को ज्ञापन सौंपा गया था। प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन जिला प्रधान सोनू मालपुरिया ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू मालपुरिया ने बताया कि फसल के दाम ना बढ़ाने के साथ-साथ सरकार किसानों को गन्ने की फसल की पेमेंट भी नहीं कर रही है। इसी के साथ दूसरे राज्यों में फंसे 34 करोड़ की पेमेंट भी अभी तक नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed