{"_id":"6a94a51180f03abd3a0f8df4","slug":"the-chamber-of-commerce-received-50-complaints-panipat-news-c-244-1-pnp1001-163274-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जीएसटी, वैट, सड़कों की बदहाली और अधिकारियों के दुर्व्यवहार से परेशान उद्यमी, 50 शिकायतें चैंबर ऑफ कॉमर्स को मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जीएसटी, वैट, सड़कों की बदहाली और अधिकारियों के दुर्व्यवहार से परेशान उद्यमी, 50 शिकायतें चैंबर ऑफ कॉमर्स को मिलीं
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी पहल होने जा रही है। इसी कड़ी में एक सितंबर को जिला सचिवालय में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में उद्योगों से सीधे तौर पर जुड़े लगभग 15 सरकारी विभागों के उच्च अधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में अधिकारियों के समक्ष औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि अपनी-अपनी समस्याएं और मांगें प्रमुखता से रखेंगे। इसके बाद आठ सितंबर को जिमखाना क्लब में उद्यमियों और अधिकारियों की सीधी बैठक होगी। इस संवाद सत्र में उद्योगपति और व्यापारी अधिकारियों के सामने अपनी समस्याओं को रखेंगे और अब तक हुए समाधान का जवाब मांगेंगे।
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की रविवार देर शाम को सेक्टर-25 स्थित एक होटल में बैठक की गई। इसमें शहर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से आए उद्यमियों ने बिजली, सीवर, सड़क, वैट और जीएसटी से संबंधित गंभीर मुद्दे उठाए। उद्यमियों ने कहा कि उन्हें जीएसटी और वैट से जुड़ी जटिलताओं के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका समय पर रिफंड नहीं मिल पाता है। ऐसे में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार विभागीय अधिकारियों द्वारा उद्यमियों के साथ बदसलूकी भरा व्यवहार भी किया जाता है। बैठक में एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। उद्यमियों ने चैंबर ऑफ कॉमर्स को सड़कों की बदहाली, सीवरेज ओवरफ्लो, बिजली कटौती, 19 साल पुराने सीवर बिलों की थमाई गई रिकवरी और अधिकारियों के दुर्व्यवहार से संबंधित करीब 50 लिखित शिकायत दी गई। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत चैप्टर के प्रधान विनोद धमीजा ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की गई है। इसमें उद्यमियों ने अपनी बात खुलकर रखी है। उनकी समस्याओं को एक सितंबर को अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। अधिकारी सात दिन में अपनी योजना बनाएंगे। इसके बाद आठ सितंबर को जिमखाना क्लब में अधिकारियों से सीधा जवाब मांगा जाएगा। इसमें प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
बाॅक्स
औद्योगिक फीडर हो रहे ट्रिपिंग
उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक फीडरों पर बार-बार ट्रिपिंग होने से कीमती मशीनरी को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं एचएसआईआईडीसी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। फ्लोरा चौक पर सीवर ओवरफ्लो होने और कचरे के अवैध डंपिंग जोन जैसी समस्याओं से औद्योगिक माहौल प्रभावित हो रहा है। उद्यमियों ने कहा कि यदि जिला स्तरीय बैठकों के बाद भी तय समय-सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो इन मुद्दों को राज्य सरकार और उच्च अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।