{"_id":"67a7b796a9ae58fe0a099cd8","slug":"farmers-will-be-encouraged-for-gardening-dr-shardul-panipat-news-c-244-1-pnp1007-131882-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानी के लिए किसानों को किया जाएगा प्रोत्साहित : डॉ. शर्दूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानी के लिए किसानों को किया जाएगा प्रोत्साहित : डॉ. शर्दूल
विज्ञापन
पानीपत। उद्यान विभाग ने किसानों को बागवानी की खेती के लिए प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है। इसके लिए किसानों को फल, सब्जियों, मसालों और खुशबूदार पौधों की खेती के लिए सहायता दी जाएगी। ये जानकारी जिला बागवानी अधिकारी डॉ. शर्दूल कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि किसान अब अपने खेतों में फलों के पौधे लगा सकते हैं औरमसालों की खेती भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सब्जियों की खेती को एकीकृत मॉडल के साथ प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे किसानों को अधिक उपज प्राप्त करने में मदद मिलेगी। फूलों की खेती और सुगंधित पौधों की खेती को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इससे किसान अपनी खेती के माध्यम से बेहतर मुनाफा कमा सकेंगे। बागवानी खेती को अपनाने वाले किसानों को सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जाएगा। फलों और मसालों की खेती के लिए 10 एकड़ तक की भूमि को अनुदान सहायता के दायरे में रखा गया है। सब्जियों की खेती पर किसान को सामान्य वर्ग में पांच एकड़ तक और अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को एक एकड़ तक की सहायता दी जाएगी। फूलों की खेती के लिए पांच एकड़ और खुशबूदार पौधों की खेती के लिए 10 एकड़ तक अनुदान दिया जाएगा। किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। वे हॉर्टनेटडॉटजीओवीडॉटइन या हरियाणा पोर्टल पर भी अपना आवेदन कर सकते हैं।