{"_id":"68d447971bce05f5bf019dbe","slug":"farmers-were-informed-about-ngt-instructions-and-stubble-management-panipat-news-c-244-1-pnp1011-144363-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किसानों को एनजीटी निर्देशों व पराली प्रबंधन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किसानों को एनजीटी निर्देशों व पराली प्रबंधन की दी जानकारी
Thu, 25 Sep 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। कृषि विभाग ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांव सिवाह में जागरूक कार्यक्रम किया। जिसमें किसानों को विभागीय योजनाओं और फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया। खंड कृषि अधिकारी सहायक विकास त्यागी ने कहा कि पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाता है। उन्होंने साथ ही फसल अवशेष जलाने के हानिकारक प्रभावों व एनजीटी के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विषय विशेषज्ञ डॉ. राधे श्याम पीपी ने की। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ समन्वयक, डॉ. सत्यपाल सिंह ने किसानों खेतों में पराली जलाने की बजाय सीटू व एक्स-सीटू प्रबंधन तकनीकों को अपनाने की जानकारी दी। इस अवसर पर डीओ नेहा एटीएम, लवीश पर्यवेक्षक, अंजु पर्यवेक्षक व सरपंच प्रतिनिधि रणदीप कादियान, किसान नरेंद्र, प्रेम नंबरदार व अनिल मौजूद रहे।