{"_id":"65caac1af9b03e71e60e4444","slug":"farmers-ready-to-march-to-delhi-section-144-imposed-big-checkpoint-started-on-haldana-border-panipat-news-c-244-1-pnp1001-113589-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किसान दिल्ली कूच को तैयार, धारा 144 लागू, हलदाना बॉर्डर पर बड़ा नाका लगाना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किसान दिल्ली कूच को तैयार, धारा 144 लागू, हलदाना बॉर्डर पर बड़ा नाका लगाना शुरू
विज्ञापन
पानीपत/समालखा। दिल्ली कूच को लेकर लंबे समय से तैयारी कर रहे किसान संगठन सोमवार को एक साथ सामने आ गए। प्रशासन, पुलिस और भाकियू तीनों स्तर पर अपनी तैयारी की गई। भाकियू ने किसान भवन में बैठक करने के साथ करीब डेढ़ दर्जन गांवों में किसानों से संपर्क साधा। किसान नेताओं ने साफ किया कि सब ट्रैक्टर-ट्राली में सामान लेकर तैयार हैं। अंबाला में शंभू बॉर्डर पर लगा नाका टूटते ही जिले के किसान पानीपत में सड़कों पर होंगे।
प्रशासन और पुलिस ने किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए कमर कस ली है। हलदाना बॉर्डर पर पानीपत व सोनीपत पुलिस के संयुक्त नाका लगाने को लेकर ट्रकों में लोहे और पत्थर के बैरिकेड्स पहुंचाने शुरू कर दिए हैं। प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ पुलिस ने जीटी रोड बंद होने की स्थिति में रूट डायवर्ट का प्लान बना लिया है। ऐसी स्थिति में पानीपत-रोहतक और पानीपत-सनौली नेशनल हाईवे पर वाहनों को डायवर्ट करने की तैयारी है। इसके साथ नहर बाईपास को दिल्ली और करनाल के वाहनों के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है।
बॉक्स
पुलिस की चार कंपनियों ने की मॉक ड्रिल
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के मद्देनजर चार कंपनी बनाई हैं। प्रत्येक कंपनी में 104 जवान हैं। डीएसपी धर्मबीर खर्ब व डीएसपी कृष्ण कुमार की देखरेख में सोमवार को वज्रा, वाटर कैनन, आंसू गैस की टीम व चारों कंपनियों के पुलिस कर्मियों ने दंगा निरोधक उपकरणों से लैस होकर ड्रिल की। जिला से अभी तक किसी किसान संगठन दिल्ली कूच की सूचना नहीं है। थाना और चौकी प्रभारी लगातार गावों में मौजिज लोगों के साथ समन्वय बना रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की भ्रामक बातों पर विश्वास न करें और कोई भी गलत जानकारी सोशल मीडिया पर न डालें। पुलिस की विशेष टीम इन पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
जिला पुलिस ने रूट प्लान बनाया, फिलहाल स्थिति सामान्य
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला में फिलहाल यातायात सामान्य चल रहा है। इसमें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। जरूरत पड़ने पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए प्लान बना लिया है। किसी प्रकार की आवश्यक होने पर दिल्ली के वाहनों को रोहतक व सनौली बाईपास पर डायवर्ट किया जाएगा। करनाल की तरफ से जाने वाले वाहनों को पैप्पी पुल से डायवर्ट करने का प्लान है। आवश्यकता पड़ने पर हलदाना बॉर्डर के नजदीक पानीपत और सोनीपत पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नाका लगाया जाएगा। पुलिस ने इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है।
बॉक्स
जिलाधीश ने धारा 144 के जारी किए आदेश
जिलाधीश डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू करने के आदेश जारी दिए हैं। ये आदेश पंजाब व हरियाणा के विभिन्न किसान संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर की गई घोषणाओं के तहत दिल्ली कूच को लेकर जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के तहत पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, किसी भी प्रकार के इश्तेहार, पोस्टर लगाने, बैठक करने, पैदल या ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों के साथ जुलूस निकालने, प्रदर्शन करने पर लागू होंगे। इसके साथ मार्च पास्ट करने, लाठी, डंडा, हॉकी, भाला, कुल्हाड़ी, फरसा, जेली, रॉड, तलवार, ज्वलनशील पदार्थ व हथियार लेकर चलने, ट्रैक्टर या अन्य किसी भी वाहन पर डीजे या लाउडस्पीकर द्वारा भड़काऊ संगीत बजाने, प्रचार करने (ट्रैक्टर-ट्रालियों में ईंट, पत्थर के टुकड़े आदि लेकर चलने पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है। पूर्व अनुमति के बिना किसी भी प्रकार की पैदल या ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों के साथ जुलूस, प्रदर्शन व रैली, मार्च पास्ट इत्यादि पर भी पूर्णतया: प्रतिबंध रहेगा। ये आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस व अन्य सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। ये आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी दो महीने तक लागू रहेंगे। कोई व्यक्ति आदेशों की अवहेलना में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्स
भाकियू की तैयारी पूरी, पुलिस जहां राेकेगी वहीं लगा देंगे टेंट
भारतीय किसान यूनियन ने दिल्ली कूच को लेकर सोमवार को किसान भवन में बैठक की। इसके साथ टिटाना, नारायणा, सींक, पाथरी, कारद, इसराना, डिडवाड़ी व नौल्था समेत डेढ़ दर्जनों गांवों में किसान व मजदूर से संपर्क किया। किसान भवन प्रधान सूरजभान रावल, हरिंदर राणा, अजमेर कुहाड़, आजाद बैरागी व प्रदीप जागलान ने बताया कि युवा किसानों को नाका तोड़ने और अन्य काम को लेकर ट्रेंड किया जा रहा है। गांवों में ट्रालियों में खाने पीने के साथ अन्य सामान तैयार है। वे किसानों का शंभू बॉर्डर से आगे आने का इंतजार करेंगे। जैसे ही नाका पार करेंगे तो जिले के किसान भी आगे आ जाएंगे। वे तब तक अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। चूल्हे, पतीले, खाट तैयार हैं। पुलिस जहां पर रोकेगी वहीं टेंट लगा दिया जाएगा।