फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers are busy preparing paddy in the scorching heat, weather poses a challenge

Panipat News: भीषण गर्मी में धान की तैयारी में जुटे किसान, मौसम बना चुनौती

Sun, 07 Jun 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 07 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers are busy preparing paddy in the scorching heat, weather poses a challenge
खेतों में तैयार की जा रही धान की नर्सरी।
पानीपत। जिले में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने और तेज गर्म हवाएं चलने के बावजूद किसान खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की तैयारी में जुटे हुए हैं। गेहूं की फसल कटने के बाद खेतों में तेजी से अगली बुवाई की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

किसान इस समय धान की सीधी बिजाई, धान की नर्सरी, पशु चारे और मौसमी सब्जियों की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। कृषि विभाग के अनुसार जिले में करीब 75 से 80 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई की जाती है, जबकि इस बार लगभग 30 हजार एकड़ क्षेत्र में धान की सीधी बिजाई का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि धान की सीधी बिजाई तकनीक से जहां भूजल संरक्षण में मदद मिलती है, वहीं किसानों की लागत भी कम होती है। इसके साथ ही मक्का, बाजरा, ज्वार और हरे चारे की बुवाई भी तेजी से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तेज गर्मी से खेतों में घट रही नमी

भीषण गर्मी और लू के कारण खेतों में नमी तेजी से कम हो रही है, जिससे फसलों की देखभाल चुनौतीपूर्ण हो गई है। ऐसे में विभाग ने किसानों को सुबह और शाम के समय ही सिंचाई करने की सलाह दी है।

किसानों को फसल में अनावश्यक पानी भराव से बचने, नर्सरी की नियमित निगरानी करने और सब्जी उत्पादन में ड्रिप सिंचाई व मल्चिंग तकनीक अपनाने की सलाह दी जा रही है।

किसानों को धान की सीधी बिजाई, संतुलित उर्वरक प्रयोग और जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान मौसम को देखते हुए खेतों में नमी प्रबंधन और समय पर सिंचाई बेहद जरूरी है। किसी भी समस्या की स्थिति में किसान कृषि अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। - डॉ. देवेंद्र कुहाड़, उपमंडल अधिकारी, कृषि विभाग, पानीपत।

खेतों में तैयार की जा रही धान की नर्सरी।

खेतों में तैयार की जा रही धान की नर्सरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed