{"_id":"683eb3859a4c1b513405d91d","slug":"farmer-died-due-to-burn-injuries-under-suspicious-circumstances-in-panipat-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: संदिग्ध हालत में झुलसने से किसान की मौत, परिजनों ने कम्पनी के बाउंसरों पर लगाए जिंदा जलाने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: संदिग्ध हालत में झुलसने से किसान की मौत, परिजनों ने कम्पनी के बाउंसरों पर लगाए जिंदा जलाने के आरोप
Tue, 03 Jun 2025 02:04 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:04 PM IST
सार
गांव के नफे सिंह ने बताया कि उसके भतीजे बिजेंद्र और उनके परिवार की एक जमीन पर कब्जे के लिए ट्राइडेंट कंपनी के साथ विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले कम्पनी ने उनके ट्यूबवेल को उखड़ना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
पानीपत के थाना सेक्टर 13/17 के निजामपुर गांव में संदिग्ध हालत में आग में झुलसने से किसान की मौत हो गई। किसान के परिजनों ने एक कम्पनी के बाउंसरों पर जिंदा जलाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि कंपनी ने उनके ट्यूबवेल को उखाड़ दिया था। जिसे लेकर किसान मौके पर पहुंचा था। जहां पर कंपनी के बाउंसरों ने पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
मामला निजामपुर गांव का है। गांव के नफे सिंह ने बताया कि उसके भतीजे बिजेंद्र और उनके परिवार की एक जमीन पर कब्जे के लिए ट्राइडेंट कंपनी के साथ विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले कम्पनी ने उनके ट्यूबवेल को उखड़ना शुरू कर दिया था। जिसकी शिकायत सेक्टर 13/17 थाना पुलिस ने की थी। जिसके बाद थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी कम्पनी ने ट्यूबवेल को उखाड़ दिया। सोमवार रात को कम्पनी के कुछ कर्मचारी ट्यूबवेल की तार काट रहे थे।
विज्ञापन
उसी समय बिजेंद्र भी वहां पर पहुंच गए और उन्होंने तार काटने का विरोध किया। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद कम्पनी के बाउंसरों ने बिजेंड पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। जिसे गम्भीर हालत में सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया। जहाँ पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन