संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट की राय मार्केट स्थित बिग बाजार के निकट 18 नवंबर को एक्टिवा की चपेट में आकर घायल हुई बाजीगर मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय मुस्कान की मौत हो गई। मुस्कान की बुधवार रात को अचानक घर पर उल्टी लगाने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। कैंट के नागरिक अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने व पुलिस द्वारा दो दिन बाद भी टक्कर मारने वाले के खिलाफ कार्रवाई न करने पर जमकर रोष जताया। अस्पताल में नारेबाजी करने के बाद परिजन अंबाला कैंट थाने के बाहर एकजुट हुए। मृतक की मां परमजीत कौर का आरोप था कि हादसे के बाद बेटी को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी कर दी गई थी। यह भी लापरवाही बरती गई। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने मृतका की मां के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मृतका मुस्कान के परिजन विलाप करते हुए: सोशल मीडिया

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मृतका मुस्कान के परिजन विलाप करते हुए: सोशल मीडिया