फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Factory owner accused of vandalism at home

Panipat News: स्पर्धा सेे निखरेगी स्कूली बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा

Fri, 01 Aug 2025 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 01 Aug 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
Factory owner accused of vandalism at home
पानीपत। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से स्कूली बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा का मंच प्रदान करने, उसे निखारने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 12 अगस्त को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित यवनिका गार्डन में होगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को दो आयुवर्गों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

प्रथम श्रेणी में 6 से 10 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को स्टोरी टेलिंग विषय पर पेंटिंग बनानी होगी जबकि द्वितीय श्रेणी में 11 से 16 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी माई विजन विषय पर अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करनाऔर सामाजिक सरोकारों के प्रति उन्हें जागरूक बनाना है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजकीय व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए विभाग की ओर से लिंक भी जारी किया। इसके अलावा विद्यार्थी क्यूआर कोड स्कैन करके भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस प्रतियोगिता के लिए छह से 16 साल के स्कूली विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed