फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Expressed anger over not being arrested

गिरफ्तारी न होने पर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger over not being arrested
पानीपत। पत्रकार वार्ता कर नक्शा दिखाकर जानकारी देते हुए बृजपाल छोक्कर व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। समालखा की गांधी कॉलोनी स्थित एक प्लाट को लेकर हुए विवाद के मामले में महिला एडवोकेट सुमन ने मंगलवार को लघु सचिवालय में रोष व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि समालखा पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जिस प्लाट को लेकर विवाद है, वह पार्क की जगह है और उस पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर कई संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी महिला वकील के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लेकर रोष जताया।
विज्ञापन

साथ ही सभी ने मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उधर, एसपी के नहीं मिलने पर एडवोकेट सुमन ने एसपी कार्यालय में शिकायत सौंपी। इस मौके पर युवा बोलेगा मंच से जेपी शेखपुरा, अशोक ग्रोवर, भारतीय क्रांतिकारी सेना के अध्यक्ष दिलबाग देशवाल, रचना, पुष्पा और रमेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने दावा पर प्लाट को अपना बताया
मामले में दूसरे पक्ष बृजपाल छौक्कर ने मंगलवार को ही स्काईलार्क में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कागजात और नक्शा दिखाते हुए दावा किया कि इस प्लाट को उन्होंने खरीदा है। इसकी रजिस्ट्री और इंतकाल उनके पास है। इस प्लॉट में कोई पार्क नहीं है। दूसरी ओर डीएसपी प्रदीप कुमार ने भी कहा कि पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। इस प्लाट समालखा के पड़ाव मोहल्ला निवासी निम्मी सचदेवा ने वर्ष 2018 में रोहतक के मदीना निवासी राजबीर से खरीदा था।

26 जनवरी 2022 को समालखा निवासी सुभाष और पट्टीकल्याणा निवासी बृजपाल ने पूरा भुगतान कर इसे खरीद लिया। 29 जनवरी को सुभाष एवं बृजपाल पक्ष अपने प्लॉट की चहारदीवारी ठीक कराने पहुंचे तो एडवोकेट सुमन और उनके पति कुलदीप ने मौके पर श्रमिकों से मारपीट की। जेसीबी मशीन पर पथराव कर दिया था। मामले की जांच चल रही है।

पानीपत।  लघु सचिवायल में पहुंची महिला वकिल  सुमन जानकारी देती हुई व साथ में मौजूद अन्य लोग।

पानीपत। लघु सचिवायल में पहुंची महिला वकिल सुमन जानकारी देती हुई व साथ में मौजूद अन्य लोग।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed