{"_id":"66f211f8138d837a5101e4f5","slug":"explosives-case-found-in-house-in-subhash-bazaa-panipat-news-c-244-1-pnp1003-124758-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सुभाष बाजार में घर में मिला विस्फोटक, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सुभाष बाजार में घर में मिला विस्फोटक, केस
विज्ञापन
पानीपत। सुभाष बाजार में एक व्यक्ति के घर से काफी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मिला है। पुलिस ने उसके घर से विस्फोटक से भरे दो प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसकी धरपकड़ की जा रही है। सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सुभाष बाजार में हरभजन के मकान की छत पर विस्फोटक पदार्थ रखा हुआ है। इसी सूचना पर रविवार शाम को सिटी थाना पुलिस ने हरभजन के घर पर दबिश दी। यहां हरभजन नहीं मिला। उसकी पत्नी जगजीत से हरभजन के बारे में पूछताछ की गई। उसने बताया कि हरभजन काम से घर से बाहर गया है। मकान की तलाशी ली गई तो छत पर दो प्लास्टिक के कट्टे मिले। तलाशी लेने पर इन कट्टों में रेड कॉस्को के 10 पैकेट, इनमें 30 पीस थे। यह सुतली से बंधे हुए थे। इसमें बारुद भरा था। बॉम्ब के 45 पैकेट, रॉकेट के तीन पैकेट जॉय फन स्काई शॉट्स के तीन पैकेट, 950 अनार बॉम्ब, 25 पैकेट बुलेट बॉम्ब इनके अलावा दो हजार से अधिक विभिन्न प्रकार के बॉम्ब मिले। उसके पास यह बॉम्ब पटाखे रखने का लाइसेंस नहीं मिला। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
वर्जन-
सिटी पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि अवैध रूप से घर पर यह विस्फोटक रखा था। इसमें विभिन्न प्रकार के बॉम्ब थे। जो प्रतिबंधित हैं। उस पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वर्जन-
सिटी पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि अवैध रूप से घर पर यह विस्फोटक रखा था। इसमें विभिन्न प्रकार के बॉम्ब थे। जो प्रतिबंधित हैं। उस पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन