फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Expired fire fighting cylinders, reception on the way, no exit signage

Panipat News: एक्सपायर हो चुके फायर फाइटिंग सिलिंडर, रास्ते में बना दिया रिसेप्शन, एग्जिट के दिशा सूचक तक नहीं

Sat, 06 Jun 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 06 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Expired fire fighting cylinders, reception on the way, no exit signage
एक होटल में अ​ग्निशमन की जानकारी लेते लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी। स्रोत : स्वयं - फोटो : 1
पानीपत। शहर में होटल और कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी बरती जा रही है। कई स्थानों पर बिना नगर निगम से नक्शा पास कराए और दमकल विभाग से एनओसी लिए ही भवनों को होटल और कोचिंग सेंटर का रूप दे दिया गया है। जांच में कहीं एक्सपायर हो चुके फायर फाइटिंग सिलिंडर मिले तो कहीं आपातकालीन निकास (एग्जिट) के दिशा-निर्देश तक नहीं पाए गए। बीच रास्ते में ही फर्नीचर डालकर रिसेप्शन तक बना दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली में हाल ही में हुए हादसे के बाद दमकल विभाग ने शहर में जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने शुक्रवार को तीन होटल संचालकों को नोटिस जारी किए, जबकि पिछले दो दिनों में कुल सात संचालकों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इससे पहले पिछले महीने 29 होटल संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन


शहर में बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों के आसपास होटल की संख्या अधिक है। पुराना बस स्टैंड के सामने बिश्नस्वरूप कॉलोनी में ही करीब 15 होटल संचालित हो रहे हैं, जबकि असंध रोड और जीटी रोड क्षेत्र में कई मकानों को अवैध रूप से होटल में तब्दील कर दिया गया है। कई कोचिंग सेंटर भी इसी तरह नियमों की अनदेखी कर संचालित हैं, जहां 300 से 500 छात्र पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल अधिकारियों के अनुसार, जिले में करीब 250 होटल और कोचिंग सेंटर हैं, जिनमें से केवल 25 से 30 के पास ही फायर एनओसी मौजूद है।



ग्राउंड रिपोर्ट

एक

असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक गली में मकान को होटल में बदल दिया गया है। यहां प्रवेश के लिए बेहद संकरा रास्ता है और ऊपर ही रिसेप्शन बना दिया गया है। फायर सेफ्टी उपकरण, रेत की बाल्टियां और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिली। पानी की एक ही टंकी से पूरी आपूर्ति की जा रही है।

दो

बिश्नस्वरूप कॉलोनी में एक होटल की सीढ़ियां सीधे मुख्य सड़क से लगाई गई हैं। यहां फायर सिलिंडर दो महीने पहले ही एक्सपायर हो चुका है। एग्जिट साइन भी नहीं लगाए गए हैं और आग से बचाव की कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं मिली।



तीन

जीटी रोड स्थित अनाज मंडी मोड़ के पास एक होटल में फायर सिलिंडर के संचालन की स्थिति भी सही नहीं पाई गई। स्टाफ उसे चलाने में असमर्थ रहा। यहां भी होटल के पास फायर विभाग की एनओसी उपलब्ध नहीं मिली।



30 दिन में सुधार का मौका



दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि तीन होटल संचालकों को नोटिस देकर 30 दिन में कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले चार अन्य संचालकों को भी नोटिस दिए गए थे। जवाब न मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।



शहर में होटल की जांच की जा रही है। कमी मिलने पर संचालकों को नोटिस दिए जा रहे हैं। दो दिन में सात होटल संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। कोचिंग सेंटर की भी जांच की जाएगी। -गुरमेल सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी।

एक होटल में अग्निशमन की जानकारी लेते लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी। स्रोत : स्वयं

एक होटल में अग्निशमन की जानकारी लेते लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी। स्रोत : स्वयं- फोटो : 1

एक होटल में अग्निशमन की जानकारी लेते लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी। स्रोत : स्वयं

एक होटल में अग्निशमन की जानकारी लेते लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी। स्रोत : स्वयं- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed