{"_id":"6137ca428ebc3e5acc329fcf","slug":"exam-will-be-conducted-under-cctv-surveillance-jammers-will-be-installed-panipat-news-knl824686123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा, लगेंगे जैमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा, लगेंगे जैमर
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेजरी कार्यालय में बनाए गए स्ट्रोंग रूम का निरीक्षण करते हुए हरियाणा लोक सेवा आयोग के
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। आगामी 12 सितंबर को होने वाली सिविल सर्विस परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे। इसके साथ ही जैमर लगाए जाएंगे, जिससे फोन या इंटरनेट सेवाएं परीक्षा केंद्र के आसपास पूरी तरह ठप रहेंगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सिविल सेवा की परीक्षा में जिले के 26 केंद्रों पर होगी, जहां 16 सौ परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा और जिनकी खिड़कियां या गली मुख्य सड़क पर खुलती है, उन्हें बंद करवाया जाएगा। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन से अनुमति प्राप्त फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर ही केंद्र में दाखिल हो सकेंगे। पुलिसकर्मियों को भी परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. पवन कुमार धनवाल ने मंगलवार को लघु सचिवालय में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षकों और फलाइंग स्क्वॉयड अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी का तालमेल अच्छा हो। परीक्षा सामग्री का वितरण उचित प्रकार से किया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी को सभी परीक्षा केंद्रों की जांच करने का आदेश दिया। परीक्षा केंद्रों में बिजली, पानी, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की पड़ताल करने के लिए कहा। एडीसी वीना हुड्डा को 11 सितंबर को सभी केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुरानी तहसील का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
- ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
उपायुक्त सुशील कुमार सारवान ने सभी 26 परीक्षा केंद्रों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। उनके केंद्र बताने के साथ ही उड़नदस्ते का भी गठन कर दिया गया। सभी को अपने केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। एडीसी वीना हुड्डा परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।