फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   exam patern change

परीक्षा के पेटर्न को बदलेगा शिक्षा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
exam patern change
हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए पाठ्यक्रम 30 फीसदी कम किया। अब विभाग परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव कर सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोविड-19 को देखते हुए आगामी परीक्षाओं में बहु-विकल्पीय प्रश्नों की संख्या बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है। वहीं शिक्षाविदों की मानें तो परीक्षा का पैटर्न बदलने और बहु विकल्पीय प्रश्नों की संख्या बढ़ाने से विद्यार्थियों पर परीक्षा का बोझ कम होगा। सिलेबस में नीचे दिए सैंपल पेपर में बहु विकल्पीय प्रश्नों की संख्या पहले से लगभग दोगुनी होगी। हालांकि इसमें अभी बदलाव संभव है।
विज्ञापन

विषयवार ऐसा हो सकता है पैटर्न
परीक्षा के पैटर्न में नया बदलाव शिक्षा बोर्ड द्वारा पिछले दिनों करवाई गई ऑनलाइन कोविड-19 परीक्षा के आधार पर किया जा रहा है जिसके तहत सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी के साथ-साथ 9वीं और 11वीं की कक्षाओं में भी बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। 10वीं और 12वीं में अंग्रेजी में 40 अंक के रिडिंग स्किल्स का भाग ए और हिंदी में भाग-अ को बहु विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित बनाया जा सकता है। अन्य विषयों में भी बच्चों को बहु विकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से राहत देने की योजना है।
विज्ञापन

बहु-विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होती हैं प्रतियोगी परीक्षाएं
लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाएं बहु विकल्पीय प्रश्नों के आधार पर होती हैं। ऐसे में बोर्ड प्रशासन की योजना है कि बच्चों को इसके लिए पहले से ही तैयार किया जाए। वहीं अगर 30 सितंबर को स्कूल न खुले तो सिलेबस को ओर कम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विद्यार्थियों के पास सुविधाएं न होने के कारण ऑनलाइन कक्षाएं नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में पैटर्न में बदलाव से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
हीरामल भार्गव, प्राचार्य, राजकीय वमावि उझा, पानीपत।
इस बार ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। सिलेबस या परीक्षा प्रारूप के विषय में शिक्षा विभाग निर्णय लेगा।
रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed