फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ex-servicemen organization will celebrate Kargil war silver jubilee

Panipat News: भूतपूर्व सैनिक संगठन मनाएगा कारगिल युद्ध रजत जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen organization will celebrate Kargil war silver jubilee
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। भूतपूर्व सैनिक संगठन कारगिल युद्ध की रजत जयंती मनाएगा। इसको लेकर जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें जिला के पूर्व सैनिक और युद्ध वीरांगनाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर डॉ. सुदीप सांंगवान ने इसको लेकर सोमवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत को निमंत्रण दिया। डॉ. सुदीप सांगवान ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के जवानों ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे। इस युद्ध के जवानों ने शहादत दी थी। हमें शहीदों को याद रखना चाहिए। इसी सोच के साथ भूतपूर्व सैनिक संगठन ने कारगिल युद्ध की रजत जयंती पर कार्यक्रम करने का फैसला लिया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सूबेदार अजीत कुंडू, महासचिव सूबेदार मेजर सतबीर सहरावत, खजांची सूबेदार मेजर ओमप्रकाश, सूबेदार धर्मपाल, हवलदार रघुवीर, हवलदार महावीर, हवलदार बलवीर व हवलदार राजरूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed