फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Everyone liked Riya's model from Aarohi Model School, showed the solution to plastic waste

Panipat News: आरोही माॅडल स्कूल की रिया का मॉडल सबको भाया, प्लास्टिक वेस्ट का समाधान दिखाया

Tue, 26 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 26 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Everyone liked Riya's model from Aarohi Model School, showed the solution to plastic waste
पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल के बारे में बताते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : mathura
- पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिले में सोमवार को शुरू हुई स्पर्धा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। खंड स्तरीय पहली पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी सोमवार को बापौली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कराई गई। बच्चों ने प्रदर्शनी में अपने मॉडल के माध्यम पर्यावरण प्रदूषण के समाधान दिखाए और इनके बारे में विस्तार से बताया। कई मॉडल सराहनीय रहे। प्रदर्शनी में राजकीय स्कूलों की नौवीं से 12 कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आरोही मॉडल स्कूल छाजपुर की रिया का मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम रहा। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट सोल्यूशन मॉडल प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल कुलदीप सिंह, रीना व सुसैन चौधरी रहे।
प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह रहे। खंड शिक्षा अधिकारी बापौली कृष्णा खत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान जीवन का आधार है। संसार की हर वस्तु विज्ञान पर टिकी है। आज पर्यावरण प्रदूषण बड़ी चुनौती बना है। विज्ञान में इस समस्या का भी समाधान है। विद्यार्थियों को अपने मॉडल में इसके समाधान को दिखाया है। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट मॉडल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किए जाएंगे। प्रदर्शनी में अनिल व संदीप ने पंजीकरण किया। इस अवसर पर सुनील वत्स, सुशील चौहान, ऊषा मलिक, पी बी मिश्रा, सीमा शर्मा, गौरी शंकर व मनीषा शर्मा उपस्थित रही।
विज्ञापन

बापौली के देव रंगा द्वितीय
प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोही माॅडल स्कूल छाजपुर की रिया ने प्लास्टिक वेस्ट सोल्यूशन मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापौली के छात्र देव रंगा ने स्मार्ट डोर बोथ वाटर सप्लाई पर मॉडल प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आरोही मॉडल स्कूल छाजपुर के छात्र आस्तिक ने ई वेस्ट ट्रैकिंग चिप सिस्टम पर मॉडल प्रस्तुत कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला खुर्द के छात्र प्रबल रावल ने ईको फ्रेंडली होम पर अपना मॉडल प्रस्तुत कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कृष्णा खत्री ने प्रधानाचार्या बिंदिया के साथ सूक्ष्म निरीक्षण किया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed