{"_id":"6a0787a70be5e3574d05698c","slug":"every-ward-will-have-a-csc-and-library-and-a-health-center-in-a-zone-of-six-wards-panipat-news-c-244-1-pnp1001-157256-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हर वार्ड में बनेगी सीएससी व लाइब्रेरी, छह वार्डों के जोन में एक हेल्थ सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हर वार्ड में बनेगी सीएससी व लाइब्रेरी, छह वार्डों के जोन में एक हेल्थ सेंटर
Sat, 16 May 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 16 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
पार्षदों के साथ बैठक करते मेयर कोमल सैनी। स्रोत : कार्यालय
पानीपत। शहर के प्रत्येक वार्ड में एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसके साथ छह वार्डों का एक जोन बनाकर एक हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा। निगम विकास कार्यों में अधिकारियों की रिपोर्ट पर संबंधित पार्षद का फीडबैक लेगा। इसी के आधार पर ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा।
मेयर कोमल सैनी ने नगर निगम हाउस की पहली बैठक में पास प्रस्तावों पर शुक्रवार को पार्षदों के साथ चर्चा की। पार्षदों ने सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या रखी। मेयर कोमल सैनी ने इनका जल्द ही समाधान कराने का भरोसा दिया। मेयर ने कहा कि लाइब्रेरी और सीएचसी के लिए पार्षद जगह तलाश लें। लाइब्रेरी किसी धर्मशाला या सामुदायिक केंद्र में बनाई जा सकती है। शहर में प्रथम चरण में चार हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे। एक हेल्थ सेंटर छह वार्ड पर बनाया जाएगा। इनके सफल होने पर आगे काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्षद अपने वार्ड में चल रहे विकास कार्यों के पूरा होने की रिपोर्ट दें। रिपोर्ट पर ही भुगतान किया जाएगा। साथ ही सभी वार्डाें में नाले और नालियों की सफाई की जाएगी।