{"_id":"67afb246c71d537564053915","slug":"even-sunlight-is-ineffective-in-front-of-strong-wind-panipat-news-c-244-1-pnp1007-132189-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तेज हवा के आगे धूप भी बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तेज हवा के आगे धूप भी बेअसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सुबह ही आसमान में बादल छा गए। साथ में तेज हवा चलने से ठंड बढ़ गई लेकिन सुबह आठ बजे ही तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। तेज हवा की रफ्तार से तापमान में कमी आ रही है।
शुक्रवार को वीरवार से हवा की रफ्तार में कमी आई। जिससे दिन का तापमान सामान्य बना रहा। मौसम विशेषज्ञ इस सप्ताह बारिश की संभावना जता रहे हैं। अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि पूरा दिन बादलों की आवाजाही लगी रही लेकिन तेज धूप निकलने से दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वीरवार को हवा की रफ्तार 26 किलोमीटर प्रति घंटा रही थी।
विज्ञापन
हवा तेज चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिवाह निवासी अमित कुमार ने बताया कि जनवरी महीने के आखिरी दिनों में लोग मार्च जैसी गर्मी अनुभव करने लगे थे। लोग अनुमान लगा रहे थे कि इस बार सर्दी कम होगी लेकिन फरवरी का महीना शुरू होते ही मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है और लोगों को ठंड का अनुभव करा दिया है। पिछले एक सप्ताह से हवा की रफ्तार तेज होने से लोग दिन में भी ठंड महसूस करने लगे है। दिनभर खिली धूप भी तेज हवा के आगे बेअसर हो रही है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि अभी ठंड बनी रहेगी। शनिवार और रविवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और अगले सप्ताह बारिश की संभावना है। े