{"_id":"6868507467ba860a34064084","slug":"even-10-days-ago-my-brother-had-come-to-hit-me-with-a-spade-panipat-news-c-244-1-pnp1001-139762-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 10 दिन पहले भी कुदाल से मारने आया था भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 10 दिन पहले भी कुदाल से मारने आया था भाई
विज्ञापन
पानीपत। नांगलखेड़ी गांव में आरोपी राकेश अपने बड़े भाई को मामूली कहासुनी होते ही कुदाल से मारने को आता था। वह 10 दिन पहले भी कहासुनी में अपने सबसे बड़े भाई अशोक को भी कुदाल मारने आया था।
उसकी भाभी ने बीच-बचाव किया था। वह इसके बाद हर समय झगड़ा करने के लिए तैयार बैठा रहता था। उसने वीरवार को बिजली के बिल का मौका मिल गया और अपने मंझले भाई मुकेश की कुदाल मारकर हत्या कर दी।
पुलिस की दो टीम 24 घंटे बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। औद्योगिक थाना सेक्टर-29 की पुलिस ने इन सबके बीच शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। नांगल खेड़ी की सुमन ने बताया कि राकेश अविवाहित है। वह अपने बड़े और मंझले भाई के साथ झगड़ा करने को तैयार रहता था।
विज्ञापन
उसने 10 दिन पहले भी कहासुनी के चलते उसने अपने सबसे बड़े भाई अशाेक पर कुदाल उठाया था। उन्होंने बीच बचाव किया था। उस समय झगड़ा शांत हो गया था। वह उस दिन से राेजाना झगड़ा करने के बहाने तलाश रहा थ। उसने वीरवार को बिजली बिल के बहाना बनाया। अपने मंझले भाई मुकेश के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया और उसी कुदाल से उसकी हत्या कर दी।
अब बड़े भाई व भाभी काे भी डर सता रहा है। नांगलखेड़ी गांव अशाेक ने बताया कि उनके पिता सेना से सूबेदार थे। उनकी गत वर्ष माैत हाे गई थी। उन तीन भाइयाें में मुकेश मंझला और राकेश सबसे छाेटा है। मुकेश एक फैक्टरी में ड्राइवर था। जबकि राकेश बिजली मिस्त्री है। उनके मकान का तीन साल पहले बंटवारा हुआ था।
राकेश के हिस्से 100 गज का प्लॉट आया था। जिसे राकेश बनाकर देने के लिए कहा रहा था। जबकि मुकेश ने एक लाख रुपये नकद देने की बात कही थी। उनमें इसी बात पर झगड़ा चल रहा था। मुकेश व राकेश के बीच बिजली बिल पर झगड़ा शुरू हुआ और फिर मकान पर बात पहुंच गई। राकेश ने मुकेश के सिर पर कुदाल से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।