फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Evaluation exam will start from December 13, question paper and answer sheets will reach in sealed envelope

13 दिसंबर से शुरू होगी मूल्यांकन परीक्षा, सीलबंद लिफाफे में पहुंचेंगे प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Evaluation exam will start from December 13, question paper and answer sheets will reach in sealed envelope
पानीपत। कोविड की दो लहरों के बाद पहली बार हरियाणा के सरकारी स्कूलों में प्रदेशभर में 25 लाख विद्यार्थी ऑफलाइन मूल्यांकन परीक्षा देंगे। वहीं, पानीपत जिले में करीब एक लाख छह हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की यह परीक्षा संयुक्त रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया है। ये परीक्षाएं 13 दिसंबर से शुरू होंगी। डीईओ, डीईईओ को शिक्षा निदेशालय सीलबंद लिफाफे में प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाओं को भेजेगा। वे इन्हें छपवाकर स्कूलों को भिजवाएंगे।
विज्ञापन

निदेशक सेकेंडरी शिक्षा ने सभी डीईओ, डीईईओ को मूल्यांकन परीक्षा का सफल आयोजन करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। भाषाई प्रश्नों को छोड़कर प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे। प्रश्न पत्रों की छपवाई के लिए प्रति जिला पांच लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी। स्कूल मुखिया को सीलबंद लिफाफे में ही प्रश्न-उत्तर पुस्तिका लेनी होगी। इसे वे अपनी अलमारी में सुरक्षित रखेंगे और परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले ही बच्चों को मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन

डीईओ को देना होगा गोपनीयता का प्रमाणपत्र
प्रश्न-उत्तर पुस्तिका की छपवाई करने वाली फर्म को गुणवत्ता व गोपनीयता का प्रमाणपत्र डीईओ, डीईईओ को देना होगा। छपवाई से पहले अधिकारी स्कूल वार बच्चों की संख्या की उपयुक्त जानकारी रखें और एमआईएस से डाटा का मिलान अवश्य करें। ताजा विद्यार्थी संख्या स्कूलों से मंगवा ली जाए। साथ ही स्कूलों में हर विषय के पेपर की तीन-चार प्रतियां अधिक भेजें। आरोही मॉडल, अंग्रेजी माध्यम व संस्कृति मॉडल स्कूलों के अलावा अन्य सभी विद्यार्थियों को मद्देनजर रखते हुए अंग्रेजी व हिंदी की प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाओं की सही संख्या मुद्रक-प्रकाशक को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को कॉपी में नोट करवानी होगी डेटशीट
शिक्षा निदेशक ने सभी स्कूल प्रभारियों व विषय शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों को डेटशीट कॉपी में नोट करवाएं। इस पर उन्हें अभिभावकों से हस्ताक्षर करवाकर लाने होंगे। परीक्षा में सभी विद्यार्थियों का हिस्सा लेना अनिवार्य है। स्कूल इसमें कोई कोताही न बरतें। परीक्षा के दिन ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम को शिक्षक-अभिभावक की बैठक में अवश्य प्रस्तुत किया जाए। वैकल्पिक विषयों के प्रश्न पत्र स्कूल मुखिया को अपने स्तर पर तैयार करवाने होंगे। शिक्षा निदेशालय की डेटशीट मॉडल संस्कृति स्कूलों के दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों पर ही लागू होगी।

- मूल्यांकन परीक्षा 13 दिसंबर से आयोजित की जाएगी। पानीपत जिले में करीब एक लाख छह हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। निदेशक सेकेंडरी शिक्षा ने सभी डीईओ, डीईईओ को मूल्यांकन परीक्षा का सफल आयोजन करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। भाषाई प्रश्नों को छोड़कर प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे। - रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed