फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   esadee kolej ke teen enaseesee kaidets ka thal sainik kaimp-2022 ke lie chayan

एसडी कॉलेज के तीन एनसीसी कैडेट्स का ‘थल सैनिक कैंप-2022’ के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
esadee kolej ke teen enaseesee kaidets ka thal sainik kaimp-2022 ke lie chayan
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज के तीन एनसीसी कैडेटों साहिल मान, अभिषेक और स्नेहा देशवाल का चयन छह से 15 जुलाई तक जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी लाडवा (कुरुक्षेत्र) में आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप-2022 के लिए हो गया है। तीनों कैडेटों का चयन 30 जून को मोतीलाल नेहरू क्रीड़ा स्कूल सोनीपत में आयोजित सीएटीसी कैंप में सर्वोत्तम प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। लिखित परीक्षा एवं उच्चतम शारीरिक मापदंडों के आधार पर इन कैडेटों का चयन कर्नल अनिल यादव की देखरेख में हुआ। कॉलेज प्रांगण पहुंचने पर तीनों कैडेटों का स्वागत प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) बलजिंदर सिंह, डॉ. मुकेश पुनिया, प्रो. मयंक अरोड़ा, डॉ. एसके वर्मा ने किया। कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने तीनों कैडेटों की उपलब्धि को कॉलेज के लिए गर्व का अवसर बताया। तीनों कैडेट छह जुलाई को अपनी प्रतिभा और कौशल का जलवा दिखाने कैंप के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

कैंप में चयनित होना हर एनसीसी कैडेट का सपना होता है। एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने कहा कि साहिल मान, अभिषेक और स्नेहा देशवाल ने इस कैंप के लिए चयनित होकर दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि एसडी पीजी कॉलेज ने हमेशा एनसीसी को बढ़ावा दिया है और यहां के कैडेटों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज के इन तीनों कैडेटों ने सफल प्रयास के दम पर कैंप में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. बलजिंदर सिंह ने कहा कि एनसीसी का हिस्सा बने हर कैडेट को एनसीसी से कुछ न कुछ लाभ मिलता है। इस मौके पर कॉलेज के स्टाफ में डॉ. बलजिंदर सिंह, डॉ. मुकेश पूनिया, डॉ. एसके वर्मा, दीपक मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed