फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   eo, par, inquary, dimond, cm, givin, gyapan

ईओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर सीएम के नाम दिया ज्ञापन

Sat, 25 Mar 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 25 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
eo, par, inquary, dimond, cm, givin, gyapan
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। सनौली रोड स्थित दरगाह हाफिज शमशुद्दीन शाह विलायत के खादिम सैय्यद हामिद पर हमला और दरगाह खादिम समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के मामले में दरगाह खादिम पक्ष के लोग एकत्रित हो लघु सचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। पेश इमाम दरगाह शाह विलायत की अध्यक्षता में लोगों ने एसडीएम विवेक चौधरी को सीएम और डीसी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दरगाह खादिम व अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमा खारिज करने की मांग की। उल्लेखनीय है कि सनौली रोड स्थित दरगाह हाफिज शमशुद्दीन शाह विलायत की तीन दुकानों के कब्जे को लेकर बुधवार को वक्फ बोर्ड के अधिकारी व दरगाह के पदाधिकारी आपस में भिड़ गए थे। वक्फ बोर्ड के ईओ ने तीनों दुकानों को किराए पर देने की बात कही, जबकि दूसरा पक्ष दुकानों पर अपना कब्जा होने की बात कह रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। जिसमें दरगाह का खादिम सैय्यद हामिद घायल हो गया था। थाना शहर पुलिस ने ईओ की शिकायत पर खादिम समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। खादिम पक्ष के लोग शुक्रवार को पेश इमाम दरगाह शाह विलायत मौलाना नसीम के नेतृत्व में एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचे और खादिम व अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमा खारिज करने की मांग की। लोगों ने एसडीएम विवेक चौधरी को सीएम मनोहर लाल खट्टर और डीसी डॉ. चंद्रशेखर के नाम ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को जल्द से जल्द सीएम तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed