फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entry of vehicles prohibited beyond Lal Batti Chowk

Panipat News: लाल बत्ती चौक से आगे वाहनों का प्रवेश निषेध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Entry of vehicles prohibited beyond Lal Batti Chowk
पानीपत। पुलिस ने नगर निगम चुनाव के नामांकन के मद्देनजर लघु सचिवालय के पास वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। मंगलवार सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। लाल बत्ती चौक से आगे लघु सचिवालय तक वाहनों का आवागमन छह घंटे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन

सचिवालय के आस पास छह स्थानों पर नाकाबंदी रहेगी। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि मंगलवार को अधिकतर प्रत्याशियों द्वारा नामांकन करने की संभावना है। जिला सचिवालय की ओर आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

इस रूट का करें प्रयोग ः करनाल की ओर से शहर में आने वाले वाहन चालक टोल प्लाजा से फ्लाई ओवर पुल का प्रयोग करते हुए मलिक पेट्रोल पंप के पास कट से नीचे उतरकर शहर में प्रवेश कर सकते है। टोल प्लाजा या सेक्टर 13/17 कट की ओर से शहर में आने वाले वाहन चालक बरसत रोड से गंदा नाला रोड होते हुए सनौली रोड पर निकलकर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना मोड़ व सनौली रोड की और से आने वाले वाहन चालक जाटल रोड से आठ मरला चौक, माडल टाउन, रामलाल चौक, पुराना औद्योगिक क्षेत्र से काबड़ी रोड टीडीआई पुल से होते हुए अपने गंतव्य की और जा सकते हैं।

संजय चौक की ओर से आने वाले वाहन चालक लाल बत्ती चौक के असंध रोड होते हुए रामलाल चौक से पुराना औद्योगिक क्षेत्र, काबड़ी रोड, टीडीआई पुल से जीटी रोड पर प्रवेश कर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed