फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entrepreneurs from the district receive invitation to the Shanghai Fair.

Panipat News: जिले के उद्यमियों को शंघाई मेले का मिला निमंत्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs from the district receive invitation to the Shanghai Fair.
कार्यशाला में संबो​धित करते उद्यमी। संवाद
पानीपत। एशिया लीडिंग बिजनेस प्लेटफॉर्म फॉर टेक्सटाइल मशीनरी द्वारा सोमवार को पानीपत के सेक्टर 25 स्थित होटल डेज में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पानीपत के प्रमुख टेक्सटाइल उद्यमियों को आगामी 22 से 24 नवंबर के दौरान चीन के शंघाई में आयोजित होने वाले भव्य टेक्सटाइल मशीनरी मेले के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर डोन शु और उपाध्यक्ष एथेन सेन ने मेले की रूपरेखा और इसके महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि शंघाई में हर दो साल में एक बार यह प्रतिष्ठित मेला आयोजित किया जाता है। यहां दुनिया भर की अत्याधुनिक और आधुनिक टेक्सटाइल मशीनों से उद्योग जगत को रूबरू कराया जाता है। इस बार मेले में नीटिंग और होजरी की नई मशीनें प्रदर्शित की जा रही हैं, जो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक पर आधारित होंगी।
विज्ञापन

भारतीय टेक्सटाइल उद्योग के लिए अपार संभावनाएं और उद्यमियों का सम्मान : टेक्सटाइल मशीनरी क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 22 हजार करोड़ रुपये का निर्यात और 125 लाख का इनपुट दर्ज है। इस मेले में मुख्य रूप से बेडशीट, ब्लैंकेट, कंबल, बलेनो, कर्टन, सोफा कवर और कारपेट निर्माण में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक मशीनरी शामिल होगी। इस अंतर्राष्ट्रीय मेले से भारत को हमेशा भारी उम्मीदें रहती हैं और इस वर्ष अकेले पानीपत से लगभग 150 प्रमुख उद्यमी इसमें भाग लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में उद्योग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्थानीय उद्यमियों भीम राणा, रमेश वर्मा, सुरेश गर्ग, मोहनलाल गर्ग और मनीष अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed