फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entrepreneur's car catches fire in court, major accident averted

Panipat News: कोर्ट में उद्यमी की कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneur's car catches fire in court, major accident averted
पानीपत। कोर्ट परिसर में वकीलों की पार्किंग में एक उद्यमी की कार में आग लग गई। पार्किंग कर्मचारियों ने स्पीकर से गाड़ी में आग लगने की घोषणा की। सूचना मिलते ही सभी वकील पार्किंग की ओर दौड़ पड़े। आग लगने वाली जगह से गाड़ियां हटाई गईं। कार मालिक ने वकीलों की मदद से फायर सेफ्टी सिलिंडर से आग को बुझाया। यहां कूड़े के ढेर में लगी आग से यह कार चपेट में आई थी।
विज्ञापन

कार मालिक उद्यमी संभू लखीना ने बताया कि वह सुबह 11 बजे अपने निजी काम से कोर्ट आया था। यहां उसने वकीलों वाली पार्किंग में गाड़ी खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद उसके बेटे का उसके पास फोन आया। उसने उसे बताया कि अपनी कार में आग लगी है। उसके बेटे के पास एक राहगीर ने जलती कार का नंबर देखकर ऑनलाइन फोन नंबर निकालकर कॉल की थी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। कार के बोनट में आग लगी हुई थी। कार मालिक ने पार्किंग ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। पार्किंग कर्मचारियों ने उनका कोई सहयोग नहीं किया गया। वकीलों की मदद से उसने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आशंका है कि पार्किंग में कूड़े का ढेर लगा हुआ था, जिसमें ही यहां आग लगाई गई है। इसका जिम्मेदार कार पार्किंग ठेकेदार है। वहीं, मौके पर पहुंचे बार के पूर्व प्रधान सुरेंद्र दूहन ने कहा कि जिस भी व्यक्ति का यहां साफ सफाई का जिम्मा, वह भी इस हादसे का जिम्मेदार है। अगर समय पर साफ सफाई की जाती तो यहां पर आग नहीं लगती। वकीलों का कहना था कि गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, यहां सैकड़ों कार खड़ी थी। बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed