फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entrepreneurs came forward to reduce electricity rates, presented the full report before the CM in Chandigarh.

Panipat News: उद्यमी बिजली की दर कम कराने को आगे आए, चंडीगढ़ में सीएम के सामने रखी पूरी रिपोर्ट

Fri, 19 Sep 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs came forward to reduce electricity rates, presented the full report before the CM in Chandigarh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले प्रदेश के 17 औद्याेगिक संगठनों ने आगे आकर बिजली के फिक्स चार्ज और लाइन लॉस वापस लेने कीर मांग की। उनका आरोप है कि एचईआरसी के नई दर लागू करने के बाद उद्योगों पर बिजली बिलों का भार बढ़ गया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में जल्द ही फैसला लेने का भरोसा दिया।
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेशाध्यक्ष विनोद खंडेलवाल और पानीपत चैप्टर के प्रधान विनोद धमीजा ने वीरवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। उन्होंने बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की और अपना मांगपत्र सौंपा। उन्होंने लाइन लॉस, ब्रेकडाउन फिक्स चार्जेज और सोलर नेट मीटरिंग से संबंधित समस्या आ रही हैं। इसके अलावा उद्योगपतियों को एचडब्ल्यूआरए से एनओसी लेने में परेशानी आ रही है। इसका समाधान होना चाहिए। साथ ही अमेरिका के टैरिफ लगाने के बाद उद्योगों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को ध्यान से सुना और समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। चैंबर के प्रदेशाध्यक्ष विनोद खंडेलवाल ने कहा कि एचईआरसी ने पिछले दिनों फिक्स चार्ज में बदलाव किया था। अधिकतर उद्योगों में बड़े कनेक्शन हैं। ऐसे में उन पर बोझ पड़ा है। वहीं शहर की लाइन लॉस का बोझ भी उनके ऊपर डाल दिया गया है। यह बिजली निगम की जिम्मेदारी है। बिजली निगम को अपनी व्यवस्था में सुधार लाना चाहिए।
विज्ञापन

अमेरिका के टैरिफ से बड़ा झटका
पानीपत चैप्टन के प्रधान विनोद धमीजा ने बताया कि अमेरिका ने पिछले दिनों टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। ऐसे में पानीपत समेत प्रदेश के उद्यमियों के ऑर्डर रद्द हो गए हैं। उनको नए ऑर्डर भी नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में उद्योग बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। कुछ निर्यातकों ने लोकल उत्पाद बनाना शुरू कर दिए हैं। धमीजा ने बताया कि अकेले अमेरिका में करीब 10 हजार करोड़ का व्यापार होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed