फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entrepreneurs are worried about fulfilling orders

Panipat News: उद्यमियों को सता रही ऑर्डर पूरे करने की चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs are worried about fulfilling orders
पानीपत। नार्दर्न इंडिया रोटर स्पीनर्स एसोसिएशन (एनआईआरएसए) की वार्षिक आम सभा शनिवार को क्रिस्टल क्लाइंड में हुई। इसमें संगठन के जोनल प्रतिनिधियों और सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों की वार्षिक समीक्षा प्रस्तुत की। इसके साथ उद्योग से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।इसके साथ बिजली के फिक्स्ड चार्ज और टैरिफ वृद्धि के मुद्दे को प्रमुखता से चर्चा की। सदस्यों ने इस बढ़ोत्तरी को उद्योग विरोधी बताया और राज्य सरकार व ऊर्जा मंत्रालय के समक्ष विरोध दर्ज कराने की योजना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उद्यमियों ने कहा कि अमेरिका के टैरिफ छूट को तीन महीने पूरे होने वाले हैं। ऐसे में अब तक कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। इससे उद्यमियों को चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में चार प्रमुख संस्थापक और संरक्षक सदस्यों काे सम्मानित किया। इनमें सियाराम गर्ग व धनराज बंसल के योगदान और मार्गदर्शन को संगठन के लिए प्रेरणादायक बताया। एनआईआरएसए के प्रधान संजय गर्ग व उपाध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ ने हर विषय पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के टैरिफ वार से हर कोई परेशान है। निर्यातकों को अपने तीन महीने के समय में अपने ऑर्डर पूरा करने की चिंता सता रही है। वे दिनरात काम कर रहे हैं। इसके बाद भी किसी प्रकार की राहत नहीं मिल पा रही हैं। अब बिजली के फिक्सड चार्ज लगाए हैं। इससे सबसे अधिक उद्यमियों को परेशानी होगी। सरकार को इसमें छूट देनी चाहिए। इस मौके पर सचिव मुकेश बंसल, कोषाध्यक्ष अशोक गोयल, सलाहकार राजीव गर्ग, संयुक्त सचिव गौरव बठला, अमित गुप्ता, प्रदीप बंसल, राजकुमार सिंगल, रमन जैन, मनीष जैन, सुशील गोयल, साहिल गुप्ता व केके बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन


रिसोर्स बुक-2025 की दी जानकारी
एनआईआरएसए रिसोर्स बुक-2025 जारी की। बैठक में इसके बारे में विस्तार से बताया। जिसमें कताई मिलों, फाइबर सप्लायर्स, मशीनरी निर्माताओं और पार्ट डीलर्स की व्यापक जानकारी दी गई है। संगठन की हरित पहल के तहत सस्टेनेबिलिटी ड्राइव और सोलर एनर्जी कैपेसिटी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार को निवेदन भेजा गया है। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में एनआईआरएसए के जिक्र को सराहनीय व गर्व पूर्ण बताया।इसके साथ कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। जिसमें संगठन की उपलब्धियों को साझा करना, साझा मुद्दों पर रणनीति बनाना और आपसी संवाद को प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed